Darbhanga News: दलित और महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते जा रहे अपराध, मौन है सरकार!

Dalit girl Rape, Kerala Athlete rape case
Source: Google

Darbhanga News: हाल ही में भाकपा माले के विधान परिषद व अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की राष्ट्रीय नेत्री शशि यादव ने डीएमसीएच पहुंचकर कुशेश्वरस्थान में दुष्कर्म की शिकार छह वर्षीय बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। उनसे इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी ली। तो चलिए आपको इस लेख में पुरे मामले के बारे है।

और पढ़े : Muzaffarnagar News: इंसाफ की गुहार लगा रही दलित महिला टीचर, सीओ पर गंभीर आरोप

जाने क्या है पूरा मामला?

देश में दलित महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। लगभग रोजाना ही पूरे देश से दलितों पर अत्याचार की खबरें आ रही हैं। इन सभी घटनाओं को लेकर भाकपा (माले) विधान पार्षद और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की राष्ट्रीय नेता शशि यादव ने डीएमसीएच पहुंचकर कुशेश्वरस्थान में दुष्कर्म की शिकार छह वर्षीय बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और उनसे इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का वादा भी किया।

दूसरी और उन्होंने मीडिया रिपोर्टर्स से कहा कि कुशेश्वरस्थान में छह साल बच्ची के साथ दुष्कर्म व मारपीट की जाती है, जबकि केवटी में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। आगे बात करते हुए  नेत्री शशि यादव ने कहा कि भाजपा-जदयू के राज में अपराध व दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। प्रशासन सोई हुई है क्या? गिरफ्तारियां होती हैं, लेकिन सरकार के संरक्षण के कारण अपराधी पर सख्त कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर बिरौल में सामंतों द्वारा एक महिला की इतनी पिटाई की जाती है कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामलों में शून्य सजा ही घटनाओं में वृद्धि का कारण है। बिहार में दलित व महिला उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि चिंताजनक है।

और पढ़े : Pilibhit News: 29 वर्षीय दलित महिला को किया निर्वस्त्र, 6 लोगों पर दर्ज हुई FIR

परिवार को मिलेगा मुआवजा

इस मामले को लेकर जिला प्रशासन ने कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिलेगा। पीड़ित परिवार की सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी। इसके अलावा यह भी कहा गया कि इन तीनों मामलों को विधान परिषद के अगले सत्र में उठाया जाएगा। इस दौरान विधान पार्षद ने कहा कि अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि जब एक डॉक्टर का व्यवहार जनप्रतिनिधि के साथ अच्छा नहीं है तो मरीज के साथ कैसा होगा। ऐपवा की जिला सचिव शनिचरी देवी, जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, रानी शर्मा, हसीना खातून भी उनके साथ थीं। ऐपवा कल शनिवार को बढ़ते अपराध, हत्या, बलात्कार के खिलाफ विरोध मार्च निकालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *