Bihar: दुष्कर्म कर पीड़िता का करवाया गर्भपात, महिला ने लगाई न्याय गुहार कहा- मुझे इंसाफ चाहिए

Dalit mahila rape, Dalit mahila Rape & Abortion
Source: Google

Kishanganj News: बीते कुछ महीने पहले एक दलित महिला ने जनवरी 2025 में बहादुरगंज थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें उसने एक निजी अल्ट्रासाउंड संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में बताते है।

और पढ़े: Jharkhand: कोर्ट के आदेश के बावजूद दलित महिला भरण-पोषण के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

जानें क्या है पूरा मामला?  

हाल ही में, भारत में दलित महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की कई घटनाओं ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं में, पीड़ित महिलाओं को अक्सर न्याय पाने के लिए लंबी और कठिन लड़ाई लड़नी पड़ती है। जी हाँ, ऐसा ही एक मामला बिहार के किशनगंज के थाने बहादुरगंज से सामने आया है जहाँ एक दलित महिला ने निजी अल्ट्रासाउंड संचालक पर जबरन उसका गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है।

दरअसल, दलित महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका गर्भपात कराने से संबंधित मामले में पीड़िता ने जनवरी माह में दर्ज बहादुरगंज थाना कांड संख्या 17/2025 में न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार दलित महिला ने बहादुरगंज के एक निजी अल्ट्रासाउंड संचालक को नामजद अभियुक्त बनाते हुए उस पर रात्रि पाली में नौकरी दिलाने के नाम पर लंबे समय तक महिला का यौन शोषण करने तथा गर्भवती होने पर पीड़िता का गर्भपात करा देने का आरोप लगाया है।

और पढ़े: Rajasthan: दलित समाज का न्याय के लिए आक्रोश, जयपुर पैदल कूच

महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। एसएचओ निशाकांत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं और साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है। बता दें, यह मामला दलित महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर करता है। यह दर्शाता है कि किस तरह से कमजोर और गरीब महिलाओं का शोषण किया जाता है और उन्हें न्याय पाने के लिए कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

इसके अलवा यह मामला समाज में महिलाओं, खासकर दलित महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। यह महत्वपूर्ण है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और पीड़िता को न्याय मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *