Rampur: दिव्यांग दलित बच्ची से रेप मामले में विशेष व्यवस्था, ऑडियो-वीडियो में दर्ज होंगे बयान

Minor Girl rape, Rampur News
Source: Google

Rampur dalit minor Girl Rape: कुछ दिन पहले रामपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई थी, जहां 11 साल की दिव्यांग दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस पर भीम आर्मी संगठन ने मोर्चा खोल दिया था, वहीं कुछ प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की थी। अब इस मामले को सांकेतिक भाषा विशेषज्ञों की मदद से ऑडियो-वीडियो फॉर्मेट में रिकॉर्ड किया जाएगा। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में बताते है।

Also Read: Balrampur News: दलित प्रधान ने अंतिम संस्कार के लिए किया लकड़ी का इंतजाम, भड़क उठे ‘मनुवादी’! समझिए पूरी कहानी

जानें क्या है पूरा मामला?

हाल ही में उत्तरप्रदेश के रामपुर  जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, रामपुर में एक 11 वर्षीय दलित दिव्यांग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। वही पीड़िता के बयान अब साइन लैंग्वेज विशेषज्ञ की सहायता से ऑडियो-वीडियो फार्मेट में रिकॉर्ड किए जाएंगे। यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि लड़की बिना किसी परेशानी के अपनी बात कह सके और उसकी बातों को ठीक से समझा जा सके।

वही वर्तमान में, पीड़िता को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, और उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। दुष्कर्म के दौरान होने वाली हिंसा के कारण उसकी आंत में गंभीर क्षति आई थी, और उसके शरीर पर 17 चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा, उसके चेहरे और शरीर पर कई कटने के निशान भी हैं। आरोपी ने उसे प्रताड़ित करने के लिए सिगरेट से भी जलाया था। आपको बता दें, सर्किल ऑफिसर शाहबाद, हर्षिता सिंह ने मेरठ मेडिकल कॉलेज जाकर पीड़िता की स्थिति का जायजा लिया।

Also Read: Rampur: इस दलित गांव के 65 परिवारों पर जुल्म! जानिये किसने दी सजा और क्या है पूरा मामला

लड़की कि हालत गंभीर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, अभी पीड़िता के बयान नहीं लिए जाएंगे। बयान दर्ज करने के समय पीड़िता के माता-पिता भी मौजूद रहेंगे। सैफनी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के लिए आरोपी दान सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसे मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी और वह इस समय जेल में है।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से समाज में गहरा सन्नाटा पसर गया है और लोग अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *