Budaun Rape Case: दलित नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी फरार

Dalit Girl Rape, Budaun Rape Case
Source: Google

Budaun Rape Case: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में घर में घुसकर एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तो चलिए आपको इस लेख में पुरे मामले के बारे में बताते है।

और पढ़े : Ayodhya Rape case: दलित बेटी के साथ बलात्कार और हत्या, इंसाफ की गुहार

जानें क्या है पूरा मामला ?

देश में लडकियों के साथ बलात्कार न केवल एक घृणित अपराध है, बल्कि यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव डालता है। वही एक बार फिर उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले का कादर चौक क्षेत्र का एक गांव जहाँ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक दलित नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ है। दरअसल, लड़की के पिता खेत की रखवाली करने गए थे, तभी आरोपी घर में घुसा और लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। लेकिन जैसे ही लड़की के पिता घर पहुचे आरोपी लवकेश मौके पर भाग गया।

बता दें, रविवार सुबह करीब चार बजे लवलेश नामक युवक उसके घर में घुस आया और बच्ची को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार इस दौरान बच्ची का पिता घर लौट आया और लवलेश मौके से निकला। इसके बाद पीड़िता किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़े : Gopalganj News: थावे में शारीरिक शोषण के बाद दलित युवती ने की आत्महत्या, मामले के तह तक जाएगी सरकार!

BNS की धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  भारतीय न्याय संहिता, 2023, पॉक्सो अधिनियम और दलित अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वही पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है। दूसरी और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इसके अलवा पुलिस ने पीड़िता के परिवार को आश्वाशन देते हुए कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा और कड़ी से कड़ी करवाई कि जाएगी।

बता दें, इस तरह कि घटना समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के बारे में गंभीर चिंता पैदा करती है। सरकार को ऐसी घटनाओ के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलानी चयिए। वही सरकार को बलात्कार के मामलों में दोषियों को कड़ी सजा देने के लिए कानूनों में सुधार करना चयिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *