Rajasthan: हाल ही राजस्थान के पुष्कर थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण, पोक्सो और एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में बताते है।
और पढ़े : Kasganj: दलित किसान ने लगाई प्रशासन से न्याय की गुहार
जानें क्या है पूरा मामला?
भारत में लड़कियों के साथ रोमांस के मामलों में सख्त कानूनी प्रावधान हैं। जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार और चोट) अधिनियम, 1989 के तहत ऐसे अपराधों के लिए सख्त सजा का प्रावधान है। इसके अलावा, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम भी ऐसे मामलों में लागू होता है। लेकिन इतने कठोर कानून होने के बावजूद भी समाज में लडकिया सुरक्षित नहीं है। जी हाँ, ऐसा ही एक मामला राजस्थान के पुष्कर थाना क्षेत्र से सामने आया है जहाँ नाबालिग दलित लड़कीयो के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
दरअसल, पीड़िता के परिवार ने अजमेर गंज थाने और पुष्कर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराकर बताया कि समुदाय विशेष के दो युवकों ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उनकी बेटियों को प्रेम जाल में फंसाया और फिर उन्हें घरों से अगवा कर अलग-अलग जगहों पर कई बार दुष्कर्म किया।
और पढ़े : Budaun Rape Case: दलित नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी फरार
एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने तुरंत कार्रवाई की और मामले की हर एंगल से जाँच करवाई जिसके बाद एसपी के निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित कर अजमेर निवासी दोनों आरोपी युवकों को 48 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (एसटी-एससी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले पुष्कर की 14 साल की लड़की बिना किसी को बताए कहीं चली गई थी। इसी तरह गंज थाना क्षेत्र की एक लड़की भी बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया है। दोनों लड़कियों ने एक समुदाय विशेष के दो लड़कों पर अपहरण के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।