Agra dalit girl rape: हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में सो रही 11 साल की दलित लड़की को उसी के गांव के एक युवक ने अगवा कर लिया। इसके बाद युवक ने सुनसान जगह पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता बदहवास हालत में किसी तरह अपने घर लौटी, जिसे देखकर उसकी मां चिंतित हो गई। तो चलिए आपको इस लेख में पूरे मामले के बारे में बताते है।
और पढ़े: राहुल गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में दलित और महिलाएं असुरक्षित
सोती हुई लड़की का अपहरण कर बलात्कार
उत्तर प्रदेश में दलित समुदाय के खिलाफ अत्याचार में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते बदमाशों का आतंक खत्म होता नजर आ रहा है। हाल ही में आगरा के खेरागढ़ के नगला उदैया गांव में बेहद ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। गुरुवार रात को 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना हुई। यह बच्ची रात में अपने घर के बाहर सो रही थी, तभी गांव का ही एक युवक उसे तौलिया पहनाकर उठा ले गया और पास के मंदिर में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची को होश आया तो वह घर वापस लौटी। उसकी हालत देखकर उसकी मां दंग रह गई। इसके बाद सुबह पीड़िता की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई और अब पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
बता दें, यह घटना रात करीब 1 बजे की है। जब लड़की के पिता बाहर गए हुए थे। लड़की अपनी कजिन के साथ घर के बाहर गहरी नींद में सो रही थी। तभी आरोपी उसे उठाकर ले जाने में कामयाब हो गया। जब आरोपी ने उसे मंदिर के चबूतरे पर फेंका तो वह जाग गई। वह अपना बचाव नहीं कर सकी। आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की। करीब सवा घंटे बाद लड़की बदहवास हालत में घर लौटी। उसने अपनी मां को जगाया। बेटी की हालत देखकर मां के होश उड़ गए।
और पढ़े: Uttar Pardesh: सहारनपुर में दलित समाज का थाने पर प्रदर्शन, छेड़छाड़ के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश
गांव के ज्यादातर घरों में एयर कंडीशनर या कूलर नहीं हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग गर्मी के दिनों में अपने घरों के बाहर चारपाई पर सोने को मजबूर हैं। हाल ही में हुई एक घटना ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद ग्रामीण काफी गुस्से में हैं और आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
मालूम हो कि आरोपी की उम्र करीब 30 साल है और एक सीसीटीवी फुटेज में वह बच्ची को गोद में उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसकी पहचान हो गई है, लेकिन वह अभी तक अपने घर पर नहीं मिला है और राजस्थान की तरफ भाग गया है। उसकी तलाश के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।