क्या कहती है BNS की धारा 74,जानें महत्वपूर्ण बातें

BNS Section 74 in Hindi: भारतीय न्यायिक संहिता (बीएनएस) की धारा 74 मुताबिक किसी महिला को उसकी सहमति के बिना छूना, बल का प्रयोग करना या ऐसा कुछ भी करना जिससे वह असहज महसूस करे। इस अपराध की सज़ा के लिए बीएनएस की धारा 74 का उपयोग किया जाता है। वही ( BNS) की धारा 74 के तहत मिलाने वाली सजा कम से कम एक साल और अधिकतम पांच साल है और  जुर्माना है। तो चलिए आपको इस लेख में BNS की धारा 73 के बारे में विस्तार से बताते है।

Also Read: क्या कहती है BNS की धारा 73,जानें महत्वपूर्ण बातें

धारा 74 क्या कहती है? BNS Section 74 in Hindi

भारतीय न्यायिक संहिता बीएनएस (BNS) की धारा 74 यह धारा उस व्यक्ति पर लागू होती है जो किसी महिला पर हमला करता है या आपराधिक बल का उपयोग करता है, या उसे निर्वस्त्र करने या नग्न होने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यों को प्रोत्साहित करता है। वही इस अपराध के लिए, दोषी को कारावास की सजा हो सकती है, जिसकी अवधि एक वर्ष से कम नहीं होगी, लेकिन यह पांच वर्ष तक बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही, दोषी को जुर्माना भी देना होगा।

आपको बता दें, यह धारा महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई है।

बीएनएस (BNS) धारा 74 की महत्वपूर्ण बाते

  • यह धारा महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा करती है।
  • यह महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अन्य प्रकार के हमलों को रोकने में मदद करती है।
  • यह कानून महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद करता है।

जानिए बीएनएस धारा 74 किससे संबंधित है

बीएनएस की  यह धारा किसी भी ऐसे व्यक्ति को दंडित करती है जो किसी महिला पर हमला करता है या उस पर आपराधिक बल का प्रयोग करता है। वही इस अपराध के लिए इरादे या ज्ञान की आवश्यकता होती है। दूसरी और हमला या आपराधिक बल का अर्थ है किसी महिला को उसकी सहमति के बिना छूना, बल का प्रयोग करना या ऐसा कोई कार्य करना जिससे वह असहज महसूस करे। जैसे यदि कोई व्यक्ति किसी महिला का पीछा करता है, अश्लील टिप्पणी करता है, या उसका हाथ पकड़ने का प्रयास करता है, तो यह धारा 74 के तहत अपराध हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *