By: Shikha Mishra

Source: Google

BNS का यह भाग महिलाओं के विरुद्ध उत्पीड़न के मामलों में लागू होगा

Source: Google

देश में हर रोज न जाने कितनी ही लड़कियां अलग-अलग तरह के उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं मह‍िलाओं और लड़क‍ियों को सुरक्षा देने के लिए कई कानून हैं.

Source: Google

जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए..BNS की पहली धारा है 64,जो लड़कियों और महिलाओं को सबसे जघन्य अपराध के खिलाफ सुरक्षा देती है.

Source: Google

दुष्कर्म के खिलाफ इस धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा सकता है, इस कानून के तहत कम से कम 10 साल की सजा या उम्रकैद के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है.

Source: Google

दूसरी है BNS की धारा 74 से 76, अगर कोई व्यक्ति किसी महिला को गलत तरीके से छूता है, या जबरदस्ती की कोशिश करता है या चोरी छिपे तस्वीरें लेना या वीडियो बनाता है.

Source: Google

या फिर मर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक अश्लील सामग्री दिखाता है तो इसे यौन उत्पीड़न के दायरे में माना जाएगा, इन धाराओं के तहत दोषी को 3 से 7 साल तक की सजा होती है.

Source: Google

BNS की तीसरी धारा है 79 अगर शादी के 7 साल के अंदर लड़की की मौत जलने, चोट लगने या फिर किसी अन्य संदिग्ध परिस्थिति में होती है, तो दहेज हत्या के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है.