By: Shikha
Source: Google
1 जनवरी दलित भीमा-कोरेगांव क्यों जाते हैं?
Source: Google
1 जनवरी को जब पूरी दुनिया नए साल का जश्न मनाती है, तब लाखों लोग पुणे के भीमा-कोरेगांव में एक 'विजय स्तंभ' के सामने सिर झुकाते हैं...पर क्यों?
Source: Google
क्या था 1 जनवरी 1818 का वो इतिहास, जिसे राष्ट्रवाद नहीं, बल्कि आत्मसम्मान की जंग कहा जाता है? चलिए जानते हैं..
Source: Google
यह लड़ाई थी ईस्ट इंडिया कंपनी और पेशवा बाजीराव द्वितीय की विशाल सेना के बीच,
Source: Google
लेकिन खास बात ये थी कि अंग्रेजों की तरफ से लड़ने वाले ज्यादातर सैनिक 'महार' समुदाय के थे, वही महार योद्धा जो कभी शिवाजी महाराज की सेना का गौरव थे.
Source: Google
लेकिन पेशवाओं की भेदभावपूर्ण नीतियों के कारण उन्हें सेना से बाहर कर दिया गया था...
Source: Google
महज 500-800 महार सैनिकों ने पेशवा की 28,000 की फौज का डटकर मुकाबला किया और उन्हें
पीछे हटने पर मजबूर कर दिया..
Source: Google
अनुसूचित जाति के लिए यह सिर्फ दो सेनाओं की जंग नहीं, बल्कि उस 'ब्राह्मणवादी सोच' के खिलाफ जीत थी जिसने उन्हें
अछूत माना था...
Source: Google
1927 में बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने यहाँ आकर इस शौर्य को पहचान दी, आज भी इस स्तंभ पर उन महार योद्धाओं के नाम अंकित हैं.