Muzaffarnagar में दलित नाबालिग से गैंगरेप, 600 CCTV खंगालकर पुलिस ने किया बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarnagar, Muzaffarnagar latest news
Source: Google

Muzaffarnagar: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 17 साल की दलित नाबालिग बच्ची को पहले किडनैप किया गया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया है। वही जब इस घटना के बारे में इलाके के लोगों को पता चला तो उन सभी का गुस्सा फूट पड़ा है।

Also Read: Top 5 Dalit news: कहीं दलित नाबालिग से गैंगरेप तो कहीं प्रेम संबंध के चलते हत्या, आरक्षण पर भी घमासान

दलित नाबालिग बच्ची  के साथ गैंगरेप

दलितों और महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार, शारीरिक हमले और बलात्कार—जिसमें गैंग-रेप भी शामिल है—की घटनाएँ आम हो गई हैं। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरनगर से सामने आई  है, जहां एक 17 साल की दलित नाबालिक बच्ची को पहले किडनैप किया गया और फिर उसके साथ गैंगरेप करने की सनसनीखेज घटना के बाद इस मामले में लोगो का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगो के इस गुस्से को देखते हुए पुलिस ने भी बिना समय गवांये तेजी से कार्रवाई की औऱ करीब 600 सीसीटीवी कैमरो को खंगाल कर लड़की को सही सलामत बरामद कर लिया गया है, लेकिन मेडीकल में सामने आया कि बच्ची के साथ कई बार गैंगरेप किया गया था।

Also Read: यशपाल आर्य कौन हैं? जानिए उनके राजनीतिक सफर और अहम जिम्मेदारियों के बारे में – Yashpal Arya political career

मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी को दबोचा

आरोपी दूसरे समुदाय से थे.. जिसके बाद पुलिस ने पूरे जिले में बड़े पैमाने पर आरोपियों की तलाश शुरु की, और मुख्य आरोपी नाजिम और उसके साथी डॉ मोहम्मद आदिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। ये घटना 18 अगस्त की है, जहां पीड़िता बाहर किसी काम से निकली थी औऱ फिर वापिस नहीं लौटी.. घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन तब भी करीब 3 दिनों के बाद पीड़िता को बरामद किया था, और उसी रात 2 बजे के करीब मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी भी दबोचा गया.. लेकिन इतने से लोगो का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

न्याय के लिए रामलीला टिल्ला मैदान में महापंचायत

पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए रामलीला टिल्ला मैदान में महापंचायत रखी गई, जिसमें कई बड़े नेताओं के साथ-साथ भारी बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। .. पीड़ित परिवार ने ऐसे जघन्य अपराध को करने वाले के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है साथ ही आरोपियों के घरों, स्कूल और अस्पताल पर भी बुल्डोजर चलवाने की अपील की है। वहीं अदालत ने दोनो को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है..पुलिस पूछताछ करके ये पता लगाने की कोशिश कर रहे है कि इस अपराध में औऱ कौन कौन शामिल है। अब देखना ये होगा कि इश मामले में और कितने खुलासे होंगे और क्या होगा सरकार का रवैय़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *