अजीत भारती के खिलाफ SC-ST एक्ट में FIR, Chandra Shekhar Azad पर टिप्पणी के बाद बढ़ी मुश्किलें

Chandrasekhar Ravan
Source: Google

Chandra Shekhar Azad: हाल ही में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को लेकर एक विवादित मामला सामने आया है। जहां यूट्यूबर अजीत भारती ने चीफ चंद्रशेखर आजाद और सविंधान निर्माता बाबा साहब को लेकर अभद्र टिप्पणी की है, इतना ही नहीं उन्हें आजाद के खिलाफ कहा कि ‘मुंह पर थूकेंगे भी नहीं’  वही ये बायान सामने आने से बवाल मच गया है। जिसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अजित भारती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

और पढ़े: मूर्तियों से ज्यादा किताबों में मिलेंगे अंबेडकर! Meethalal Sharma ने क्यों कही ये बात?

भीम आर्मी चीफ ने दिखाई बहुजनों की ताकत

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को लेकर विवादित बयान सामने आया है, जहां यूट्यूबर अजीत भारती द्वारा उनका अपमान किये जाने के बाद अब भीम आर्मी ने भी साबित करना शुरू कर दिया दलित समाज भी अब कमजोर नही है.. उसकी ताकत भी भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद (Bhim Army Chief Chandra Shekhar Azad) औऱ उसके कार्यकर्ताओं ने दिखा दिया है। 22 अगस्त को जातिवाद को बढ़ावा देने वाले यूट्यूबर अजीत भारती ने चंद्र शेखर आजाद को नाकाबिल बताते हुए कहा था कि वो उसके मुंह पर थूकेंगे भी नहीं, बहन की शादी कराना तो दूर की बात है।

और पढ़े: Rahul Gandhi का मनुस्मृति पर बड़ा बयान, बोले- मनुवादी मानसिकता के कारण महिलाएं गुलामी को मजबूर

अजीत भारती के खिलाफ मामला दर्ज

वही इस बात को लेकर अब आसपा (ASP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बालकराम बौद्ध ने भी एक्शन लेते हुए नॉर्थ एनेन्यू थाने में एससी एसटी एक्ट (SC/ ST Act) समेत कई धाराओं में अजीत भारती के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया.. जिसका नतीजा ये हुआ कि कल तक जातिवादी गालियां और अपशब्द कहने वाले अजीत भारती के सुर ही बदल गए। अजीत भारती पर जब पुलिस का चाबुक चला तो वो सफाई देने पहुंचे की उन्होंने किसी जाति पर टिप्पणी नहीं की थी, और किसी को जातिसूचक शब्द नहीं कहे थे। मैने दजो जवाब दिया वो केवल उस कमेंट का जवाब था।

बाबा साहब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी

अजीत भारती ने कहा कि मामला बेबुनियाद है, कोर्ट में टिक ही नहीं सकेगा। बता दें कि अजीत भारती जंतर मंतर पर आरक्षण के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे.. इस दौरान उनकी एक वीडियो पर किसी यूजर ने कहा था कि वो अपनी बहन की शादी आजाद से करा दें, तो जातिवाद खत्म हो जायेगा, जिसके बाद अजीत भारती ने आजाद, बाबा साहब और अनुसूचित जाति (Scheduled Castes) के लोगो को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जो कि जातिगत भेदभाव बढ़ाने वाला बयान है। पुलिस शिकायत के आधार पर अब जांच शुरु हो गई है। अब देखना ये होगा कि पुलिस जांच में क्या मिलता है.. वहीं क्या इस मामले के बाद अजीत भारती को गिरफ्तार किया जा सकेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *