Thailand news: किसी की आत्मा को अंदर तक झकझोर कर रख देने वाला ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे थाईलैंड के ‘रुआम जाई मुकदहन रेस्क्यू एसोसिएशन’ ने शेयर किया है.. जिसमें शांति का संदेश देने वाले बौद्ध भिक्षुओं का ये ग्रुप एक साथ सड़क के किनारे कानून के अनुसार ही चल रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और उसने इन भिक्षुओं को किसी गेंद की तरह उड़ा दिया।
कुछ देर के लिए चारों तरफ सन्नाटा छा गया। किसी को कुछ समझ आता, उससे पहले ही 10 जिंदगियां खत्म हो गई। लेकिन आपको पता है सबसे हैरानी की बात क्या है कि इन 10 जिंदगी का हत्यारे को कोई सजा नहीं होगी, क्योंकि गाड़ी चलाने वाला मात्र 11 साल का एक बच्चा है। अब सवाल ये है कि एक ग्यारह साल के बच्चे के पास गाड़ी आई कैसे। और कौन है इन हत्याओं का असली जिम्मेदार। जानेंगे सब कुछ डिटेल से इस लेख में।
और पढ़े: Gonda news: खेतों में शौच के लिए गई दलित किशोरी का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप
5 भिक्षुओं को पहले ही हादसे में मौत
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो असल में थाईलैंड के आदिवासियों के मुकदाहान प्रांत का है, करीब 35 बौद्ध भिक्षुओ का एक समूह मुकदाहान प्रांत से 260 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके उबोन रत्चाथानी प्रांत जाने के लिए निकला था। अभी उन्हें यात्रा शुरु किये अभी आधा ही घंटा बीता था कि अचानक एक तेज रफ्तार पिकअप ट्रक ने इन भिक्षुओ को बुरी तरह से कुचल दिया। चूंकि थाईलैंड एक बौद्ध बहुल देश है, जहां बौद्ध धर्म और उसके अनुयायियों के लिए सबसे ज्यादा प्राथमिकता है, तुरंत इस घटना की जानकारी मुकदहन के गवर्नर वोरयान बूननारत को दी गई… सभी घायल भिक्षुओ को अस्पताल ले जाया गया, जहां 5 भिक्षुओं को पहले ही मृत घोषित कर दिया गया।
और पढ़े: Palwal news: दलित परिवार पर जानलेवा हमला, गांव में भारी पुलिस बल तैनात!
5 भिक्षुओं की इलाज के दौरान मौत
वही 5 की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच की गई तो पता चला कि पिकअप ट्रक चलाने वाला शख्स मात्र 11 साल का एक बच्चा है.. जो अपने मां बाप से छिपकर गाड़ी लेकर निकला था। हादसे के चश्मदीद भिक्षुओ के अनुसार उन्होंने पिकअप को अनिंयत्रित होकर सड़क पर इधर उधर चलते देखा था, लेकिन उसके तुरंत बाद ही वो सड़क से उतर गई और भिक्षुओ के कतार से टकरा गई.. और उन्हें रौंदते हुए निकल गई। थाईलैंड पुलिस ने आरोपी ल़डके को हिरासत में ले लिया है और उसके चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर्स की निगरानी में पूछताछ की जा रही है। लेकिन 10 हत्याओं के बाद भी ल़ड़के पर को अपधिक मामला नहीं चलाया जायेगा। ऐसा क्यो .. चलिए आपको बताते है..
12 साल के कम उम्र के बच्चों पर किसी भी तरह का अपराधिक मामला नहीं
दरअसल थाईलैंड के कानून के अनुसार 12 साल के कम उम्र के बच्चों पर किसी भी तरह का अपराधिक मामला नहीं चलाया जा सकता है, उन्हें केवल Probation सेंटर, सामुदायिक सेवा, या वोकेशनल ट्रेनिंग जिसमे व्यवसायिक प्रशिक्षण शामिल है उसके लिए भेजा जाता है, वहीं सजा काटने के बाद जैसे ही जुवेनाइल अपराधी 18 साल का होता है उसके पिछले गुनाहों की सारी जानकारी मिटा दी जाती है और इस अपराध में बच्चे की उम्र 11 साल है, वहीं गाड़ी बच्चे के माता पिता की है तो मामला भी बच्चे की मां बाप के खिलाफ चलाया जायेगा।
हादसा कैसे और क्यों हुआ उसके लेकर पुलिस और बाल संरक्षण एंजेसी सख्ती से जांच कर रहे है, जांच की जा रही है कि बिना अनुमति बच्चा गाड़ी के पास कैसे पहुंचा वहीं क्या इसमे माता पिता की भी लापरवाही शामिल है या नहीं। हैरानी की बात है कि न कि एक बच्चा जो 10 मौतो की वजह बन गया, उसके खिलाफ कोई अपराधिक मामला नहीं बना.. वहीं जांच में अगर माता पिता की लापहवाही आई तो कार्रवाई होगी.. तो भला 10 जानों की जिम्मेदारी किसके सिर पर आनी चाहिए। ये तो साफ है कि ये एक्सीडेंट केवल एक हादसा कह कर तो नहीं टाला जा सकता है, क्योंकि 11 साल कोई उम्र नहीं होती गाड़ी चलाने की.. फिलहाल इस मामले में पुलिस सभी पहलुओ को ध्यान में रख कर जांच कर रही है.. देखना ये होगा कि इस मामले में किसे और कितनी सजा होगी।



