Jharkhand के हॉस्टल में हैवानियत 10वीं के छात्र को सहपाठियों ने बांधकर पीटा, कपड़े उतारकर की बर्बरता

Dalit student beaten up, Rae Bareli
Source: Google

Jharkhand: हाल ही में झारखंड के धनवाद से चौकाने वाला मामला सामने आया  है, जहां एक 16 साल के दलित छात्र को उसके हॉस्टल के कुछ छात्रों ने करीब 4 घंटे तक बंधक बना कर रखा, उसके साथ मारपीट की और उसे  यौन उत्पीड़न की धमकी दी। साथ ही वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी भी दी।

और पढ़े: जब दलितों के पास न इतिहास था, न ज़मीन… तब Poykayil Appachan कैसे बने समाज की ढाल?

दलित छात्र के मारपीट

अक्सर स्कूल और कॉलेजों से ऐसे मामले सामने आते हैं, जहां दलित छात्रों को परेशान किया जाता है, छोटी-छोटी बातों पर बंधक बनाया जाता है, पीटा जाता है और जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। ऐसा ही मामला धनवाद जिले (Dhanbad district) के निरसा बेनागोड़िया (Nirsa Benagodia) के जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) का है जहाँ बीते 14 जुलाई को एक घटना घटित हुई थी। दरअसल, स्कूल हॉस्टल के अंदर मोबाइल फोन पर के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद 10वीं क्लास के एक स्टूडेंट को उसके छह क्लासमेट्स ने बांध दिया, कपड़े उतार दिए और पीटा।

जिसके बाद पीड़ित छात्र ने सबकुछ चुपचाप सह लिया था लेकिन दो दिनों के बस अहसानीय दर्द के कारण उसे सारी आपबीती अपने परिजनों को बतानी पड़ी, जिसे जानने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित छात्र के परिजनो ने स्थानीय थाने में पुलिस को तहरीर दी कि मोबाइल फोन और पैसो की लेन देन को लेकर छात्रो के बीच विवाद हुआ था।

और पढ़े: Jantar Mantar से संसद मार्ग तक छात्रों का मार्च, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का मिला समर्थन

पीड़ित छात्र नंगा करके करीब 4 घंटे तक पीटा

जिसके कारण पीड़ित छात्र को उसके हॉस्टल के ही कुछ छात्रो ने बंधक बना लिया औऱ फिर उसे नंगा करके करीब 4 घंटे तक पीटा, उसका मोबाइल छीन लिया गया, उसके जख्मों पर नमक रगड़ा गया, और उसका वीडियो बना कर उसे वायरल करने की धमकी दी गई।

पुलिस ने तुरंत 6 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी, हालांकि हॉस्टल या फिर विद्यालय की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नही आया है। इसके अलवा निरसा पुलिस स्टेशन (Nirsa Police station) के ऑफिसर-इन-चार्ज अजीत कुमार ने कहा कि गोविंदपुर पुलिस स्टेशन एरिया के एक गांव की रहने वाली पीड़िता डर के मारे दो दिन तक हमले के बारे में चुप रहा। वही देखना ये होगा कि पुलिस कार्यवाई में क्या क्या सामने आता है। इसके अलवा पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही सारे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *