Top 5 Dalit news: देश के दलितों और पिछड़ों की स्थिति पर अब तो विदेश में भी चिंता जाहिर की जा रही है कि लेकिन देश के अंदर की सरकार और प्रशासन आखिर किस नींद में है जिन्हें रामराज्य नजर आता है। तो चलिए आपको इस लेख में पिछले 24 घंटे में दलितों के साथ होने वाले घटनाओं के बारे में बतायेंगे जो कहीं न कहीं सवाल उठाते है कि कहीं जानबूझ कर दलितों आदिवासियों को नजरअंदाज तो नहीं किया जा रहा है ताकि उन्हें भी प्रवासियों की तरह देश से बाहर फेंक सकें।
और पढ़े: मूर्तियों से ज्यादा किताबों में मिलेंगे अंबेडकर! Meethalal Sharma ने क्यों कही ये बात?
मथुरा में दलित के मंदिर में प्रवेश पर मारपीट
1, दलितों से जुड़ा पहला मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से है, मथुरा, जहां हर साल लाखों करोड़ों श्रद्धालु कृष्ण की नगरी देखने आते है, इसी धरती पर एक दलित युवक को न केवल मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई। ये घटना मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र के अडींग गांव की है, जहां शिव मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान एक दलित युवक अपने एक साथी के साथ मंदिर गया था, लेकिन जब उनसे मंदिर में प्रवेश किया तो मंदिर के संचालन ने उसे खरी खोटी सुनाते हुए मंदिर को अशुद्ध करने का आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया तो उन्हें लाठी डंडो से पीटा गया। लेकिन प्रताड़ना की हद यहीं नहीं रुकी, पीड़ितों ने जब पांचों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने की कोशिश की तो उन्हें वहां से भी भगा दिया गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार एसएसपी मथुरा के कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाने लगा, हालांकि वहां उनकी अर्जी स्वीकार कर ली गई है लेकिन पीड़ितों को न्याय मिलेगा या नहीं , ये नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि आरोपियों की राजनैतिक पकड़ भी मजबूत है, ऐसे में स्थानीय पुलिस तो उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाई, अब देखना ये होगा कि क्या ssp से अर्जी लगाने से कोई राहत मिलेगी, वहीं सवाल ये भी उठता है कि इस मामले के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है।
भीम आर्मी चीफ की एक्स गर्लफ्रेंड ने दी चेतावनी
2, दलितों से जुड़ा अगला मामला नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्र शेखर आजाद पर धोखेबाजी का संगीन आरोप लगाने वाली उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी को लेकर है, जो लगता है कि इस बार पूरी तरह से मन बना चुकी है वो इंडिया वापिस आ ही रही है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि उनके इंडिया आने ऐसे पहले ही उनकी बड़ी बड़ी घोषणाएं सोशल मीडिया पर आ रही है। अभी हाल ही में घावरी ने आजाद पर नहीं भीम आर्मी को ही टारगेट करना शुरू कर दिया है, भीम आर्मी जिसे दलित समाज में अपने मसीहा की तरह देखा जा रहा है। उसकी भीम आर्मी को आने वाले एक साल में पूरी तरह से खत्म करने का ऐलान किया है रोहिणी घावरी ने। घावरी ने अपने समाज के लोगों से वादा किया है कि वो भीम आर्मी को खत्म करके रहेगी, घावरी ने एक्स पर अपने पोस्ट ने लिखा कि भीम आर्मी को कैसे तबाह करना है , वो कैसे होगा यह सिर्फ़ वो जानती हूँ और उनका नेता घावरी की ताक़त बहुत अच्छे से जानता है जो बोला वो कर के दिखाया है !! वहीं घावरी लगातार इंडिया आने के बाद की अपनी प्लानिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव है। अब देखना ये होगा कि क्या सच में वो आ रही है, और उनके आने के बाद वाकई में वो आजाद के लिए मुश्किले खड़ी करने वाली है। आपको क्या कहता है, उससे आजाद के करियर पर कोई असर पड़ेगा।
मदुरै में आकाश डेलिसन हत्याकांड में बड़ा खुलासा
3, दलितों से जुड़ा अगला मामला तमिलनाडु के मदुरै से है, जहां पुलिस कस्टडी में मारपीट करने से दलित युवक आकाश डेलिसन की हुई मौत को लेकर सीबी सीआईडी ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में सीबी-सीआईडी ने 18 जून को ही रिपोर्ट दी थी , जिसे अब सार्वजनिक किया गया है। जहां उन्होंने खुलासा किया कि आकाश की हत्या करने वाले सभी पुलिस कर्मियों ऊंची जाति के थे और उन्हें पता था कि आकाश हिंदू देवेंद्रकुल वेलालर समुदाय से है, और उसपर जानबूझ कर भेदभाव के कारण उसकी हत्या की गई थी। जारी आरोपपत्र में कहा गया कि 6 अप्रैल 2026 को शाम 5.30 बजे आकाश की पुलिस वाले पूछताछ के बहाने ले गए और मानंबथी गांव जाने वाले सुनसान रास्ते से हटकर एक जंगली इलाके में ले गए जहां उसपर रॉड से आकाश के दाहिने घुटने के नीचे और टखने के ऊपर हमला किया जिससे उसे गंभीर फ्रैक्चर हुआ था और उसकी मौत हो गई थी। हैरानी की बात है कि सबकुछ सामने होते हुए भी आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही ही नहीं हुई। जिससे नाराज परिजनों ने करीब 100 दिनों तक उसका शव भी लिया था, आखिरकार कोर्ट के आदेश के बाद आकाश का अंतिम संस्कार किया गया। अब देखना ये होगा कि सीबी-सीआईडी की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद आला अधिकारियों का क्या रुख होता है। क्या पीड़ित परिवार को अब भी न्याय मिलेगा या नहीं।
नस्लीय भेदभाव उन्मूलन समिति (CERD) यूनाइटेड नेशन में भारत को घेरा
4, दलितों से जुड़ा अगला मामला जिनीवा में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में भारत में दलितों, आदिवासियों, रोहिंग्या पर होने वाले अत्याचारों को लेकर नस्लीय भेदभाव उन्मूलन समिति (CERD) ने भारत पर हमला बोला है। CERD ने समिट में एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इंडिया में जातिगत भेदभाव के कारण लोग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लोगो को तो प्रताड़ित करते ही है साथ ही कानून प्रवर्तन एजेंसिया भी रोहिंग्या, बंगाली भाषी मुसलमानों और प्रवासियों को निशाना बनाती है। वहीं सबसे ज्यादा चिंता का विषय है वहां के दलित, पिछड़ी जाति के साथ अतः आदिवासी समाज के लोगों के साथ होने वाली घटनाएं, जहां एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल किलिंग, टॉर्चर और हिंसा के जरिए उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। उनके अधिकारों का लगातार उल्लंघन किया जाता है जिसके बाद CERD ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि देश में दलितों पिछड़ों, आदिवादियों, और प्रवासियों के खिलाफ जो नफरती माहौल पैदा किया जा रहा है, उसे सरकार को जल्द से जल्द निपटने का कोई समाधान निकालना चाहिए। हालांकि अभी भारत की तरफ से इस मुद्दे पर जवाब देना बाकी है। अब देखना ये होगा कि सरकार अंतराष्ट्रीय तौर पर उठे इस मुद्दे पर कैसे प्रतिक्रिया देती है।
कानपुर में जातिगत उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश
5, दलितों से जुड़ा अगला मामला यूपी के ही कानपुर से है, जहां जातिगत भेदभाव और बार बार उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। ये सनसनीखेज मामला कानपुर के महाराजपुर पुलिस थाना क्षेत्र के न्याउरी गांव का है, जहां पीड़ित श्याम सुंदर कोरी ने घर के रेलिंग से फंदा लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की, हालांकि उसे बचा लिया गया, पीड़ित ने बताया कि वो गांव के कुछ लोगों के जातिगत टिप्पणी और उत्पीड़न से तंग आ चुका है, उसने उसे प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। आरोपियों में गांव का प्रधान भी शामिल है, श्याम सुंदर ने बताया कि कुछ समय पहले उनसे गांव के काली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए चंदा देने से इनकार कर दिया था साथ ही बेगारी करने से भी मना कर दिया था, जिसके बाद से वो लोग उसे लगातार परेशान कर रहे है। पीड़ित ने पहले भी 22 नवंबर 2025 को आत्महत्या की कोशिश की थी, जब ये मामला सामने आया तब सेन पश्चिम पारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने आश्वासन दिया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।



