मथुरा में दलित युवक को मंदिर में प्रवेश से रोका, लाठी-डंडों से पीटने का आरोप – UP Crime news

Mathura News, Mathura latest news
Source: Google

UP Crime news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ कुछ ग्रामीणों ने एक दलित युवक को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया; जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक अपशब्द कहे गए।

Also Read: Top 5 Dalit news: दलितों के खिलाफ अत्याचार के 5 बड़े मामले, मथुरा से लेकर कानपुर तक मचा हड़कंप

दलित युवक मंदिर को अशुद्ध करने का आरोप

मथुरा, जहां हर साल लाखों करोड़ों श्रद्धालु कृष्ण की नगरी देखने आते है, और हर मोड़ पर मंदिर दिखाई देते हैं। लेकिन आज भी इस जगह पर दलित को मंदिर में प्रवेश नही दिया जाता है। जी हाँ, इसी धरती पर एक दलित युवक को न केवल मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया बल्कि उसके साथ मारपीट भी की गई। दरअसल, ये घटना मथुरा जिले (Mathura District) के गोवर्धन (Govardhan) क्षेत्र के अडींग गांव (Ading Village) की है, जहां शिव मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान एक दलित युवक अपने एक साथी के साथ मंदिर गया था, लेकिन जब उनसे मंदिर में प्रवेश किया तो मंदिर के संचालन ने उसे खरी खोटी सुनाते हुए मंदिर को अशुद्ध करने का आरोप लगा दिया।

Also Read: भारत से मिस्र तक पहुंचा था बौद्ध धर्म? 2000 साल पुरानी बुद्ध प्रतिमा ने खोले बड़े राज – Buddhism in Egypt

मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक से मारपीट

इतना ही नहीं जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया तो उन्हें लाठी डंडो से पीटा गया। लेकिन प्रताड़ना की हद यहीं नहीं रुकी, पीड़ितों ने जब पांचों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने की कोशिश की तो उन्हें वहां से भी भगा दिया गया। वही घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित परिवार एसएसपी (ASP) मथुरा के कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाने लगा, जिसके बाद पीड़ितों ने कन्हैया ठाकुर, विपिन सहित पांच नामजद और पांच से सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। हालांकि वहां उनकी अर्जी स्वीकार कर ली गई है लेकिन पीड़ितों को न्याय मिलेगा या नहीं।

ये नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि आरोपियों की राजनैतिक पकड़ भी मजबूत है, ऐसे में स्थानीय पुलिस तो उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाई, अब देखना ये होगा कि क्या SSP से अर्जी लगाने से कोई राहत मिलेगी, वहीं सवाल ये भी उठता है कि इस मामले के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *