Top 5 Dalit News: मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर तक दलितों से जुड़ी 5 बड़ी खबरें, जातिगत भेदभाव पर उठे गंभीर सवाल

Caste Discrimination, Top 5 Dalit news
Source: Google

Top 5 Dalit news: अब तक समाज के दलितों और वंचितों को जातिवादी अपने समाज से बहिष्कृत करते आए है, उन्हें मंदिर और धार्मिक स्थलों से दूर रखा जाता था लेकिन अब तो उनके दूर से देखने पर भी जातिवादी आतंकियों को परेशानी होने लगी। तो चलिए आपको इस लेख में पिछले 24 घंटे में दलितों से जुड़ी खबरों को बतायेंगे जो सवाल उठाते है कि क्या हम सच में आजाद भारत में रहते है। क्या हम सच में उस भारत का हिस्सा है जिसका सपना बाबा साहब ने देखा था।

और पढ़े: जातिगत उत्पीड़न से तंग आकर दलित युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, प्रधान समेत अन्य पर प्रताड़ना का आरोप – Kanpur news

मुरादाबाद में दलित युवक पर हमला

1, दलितों से जुड़ा पहला मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से है, जहां एक दलित युवक को सड़क किनारे खड़े होकर डीजे को देखना भारी पड़ गया, जातिवादियों ने न केवल उसे जातिसूचक बातें कह कर अपमानित किया बल्कि उसके साथ बुरी तरह से मारपीट भी की। ये घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के सब्जीपुर गांव की है। पीड़ित बलराम ने पुलिस को तहरीर दी कि 17 अगस्त 2026 को रात करीब 8 वो अपनी बाइक जो कि रिपेयर के लिए दी गई थी उसे लेने के लिए गया था, लेकिन जब वो बाइक लेकर लौट रहा था तभी रस्ते में डीजे बज रहा था। पीड़ित भी सड़क किनारे बाइक खड़ी करके डीजे देखने लगा लेकिन तभी कुछ लोग उसके पास आये और उसे जातिगत गालियां देनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे चमार बुलाते हुए कहा कि तू चमार है, भीम को मानता है तो तेरा यहां क्या काम । जिसके बाद उन लोगों ने उसपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं घायल होने के बाद भी आरोपियों ने पीड़ित को चुनौती दी कि चमार के बच्चे तू हमारा  क्या बिगड़ लेगा। पीड़ित की तरहरी पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाकबड़ा थाना प्रभारी ने अजीत कुमार ने बताया कि इस मामले ने पांच आरोपियों के नाम सामने आए है।  हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सबरीमला मंदिर के अपमान का मामला गर्माया

2, दलितों से जुड़ा अगला मामला केरल के सबरीमला मंदिर के अपमान को लेकर है। जिसमें दलित कार्यकर्ता सनी एम कपिक्कड़ के बयान को गलत तरीके से दिखा कर उसने धर्म विरोधी करार दे दिया गया है। जब ये मामला गरमाने लगा तो कपिक्कड़ ने माफी भी मांग ली, लेकिन वो अब भी अपनी बात पर अड़े है कि भले ही उनके शब्द कुछ गलत थे लेकिन वो केवल उन लोगों पर निशाना साध रहे थे जो मंदिर के रक्षक होने का दावा करके मंदिर को केंद्र में रख कर अपना झूठ सबको बता रहे है। उसका गलत प्रचार कर रहे है। दरअसल सनी एम. कपिक्कड़ अभी हाल ने एक कार्यक्रम ने गए थे, जहां उन्होंने भगवान अयप्पा और देवी मलिकप्पुरथम्मा को लेकर विवादित टिप्पणी देते हुए उनके नित्य ब्रह्मचारी’  होने पर तंज कसा था। उन्हें कहा था कि संघ उनके ब्रह्मचर्य का नाम लेकर इस तरह का प्रचार कर रही है जैसे महिलाओं के मंदिर में जाने से उनका ब्रह्मचर्य भंग हो जाएगा। ये साफ है कि मंदिरों का नाम इस्तेमाल करके संघ देश में नई तरह की राजनीति कर रहा है, और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश कर रहा हैं। इन आपत्तिजनक शब्दों के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, हालांकि ने बिना किसी देरी के माफी मांगते हुए कहा उन्होंने किसी धार्मिक आस्था के प्रति ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि संघ की उस सोच के प्रति निशाना साधा था जो धर्म के नाम पर झूठ और आडंबर फैला रही है। लेकिन माफी मांगने के बाद भी संघ आसानी से चुप नहीं बैठने वाला। अब देखना ये होगा कि दलित नेता की मुसीबतें और कितनी बढ़ेगीं। वैसे क्या आप उनकी बातों से सहमत है।

महाराष्ट्र में तथाकथित गौ रक्षको का आतंक

3, दलितो से जुड़ा अगला मामला महाराष्ट्र के जलाना जिले से है, जहां एक दलित व्यक्ति पर कथित गौ क्षको ने न केवल हमला किया हल्कि उसे जबरन गोबर भी खिलाया, क्योंकि उन्हें शक था कि पीड़ित बैल की तस्करी कर रहा था। ये घटना मई 2026 में घटी थी, इस दौरान पीड़ित सुहास हिवाले का 11 साल का बेटा भी उसके साथ था। जिसे नुकसान पहुंचान की धमकी दी गई थी। ये घटना जलाना जिले के तालुका पुलिस थाने के अर्तंगत हुई थी। हालांकि ऐसे अपमान के बाद भी उसने तथाकथित गौ रक्षको के खिलाफ आवाज नहीं उठाई थी, लेकिन अगस्त में इस घटना का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद पीड़ित युवक ने 27 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि वो ट्रक चलाता है और मई महीने मं नारायण मारोती कांबले नाम के एक परिचित के साथ देउलहगांव राजा कस्बे से सप्ताहिक पशु बाजार से परिचित के लिए बैल लेने गया था..लेकिन जब वो बैल लेकर निकले तो तथाकथित कौ गक्षको ने बाइक से पहले उनका पीछा किया औऱ फिर गाड़ी को कन्हैयानगर इलाके में रोक दिया, जिसके बाद उनके साथ हाथापाई करने लगे। पीड़ित ने बताया कि उसके परिचित ने कानूनी तौर पर बैल खरीदा है, कागज भी दिखाये, लेकिन वो लोग उसकी जाति पूछने लगे,, जिसके बाद उन लोगो ने उसे जातिसूचक गालियां दी, उसके बाद मारपीट की और उसे जबरन गोबर भी खिलाया। वहीं उसके बेटे को नंगा करके घुमाने की धमकी दी.. साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी.. डर से पीड़ित ने कोई कार्रवाई नही की, लेकिन जब वीडियो सामने आया तो उसने हिम्मत दिखाई और एफआईआर दर्ज कराई है..पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

हाथ न जोड़ने पर दलित छात्रा को किया अपमानित

4, दलितो से जुड़ा अगला मामला तमिलनाडु के मदुरै से है, जहां एक दलित छात्रा को इस कदर जातिगत रूप से प्रताड़ित किया गया कि उसने टीचर के तानो से तंग आकर खुदकुशी जैसा संगीन कदम उठा लिया। ये घटना मदुरै की  सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय की है। दरअसल अंबेडकर नगर, उसिलामपट्टी की रहने वाली 16 साल की  पी. निसंथी ने 25 अगस्त को टीचर की जातिगत टिप्पणी और स्कूल में प्रवेश न देने से आहत होकर ये कदम उठाया। निसंथी के चाचा, पी संगिली ने बताया कि वो स्कूल में दाखिले के लिए गई थी। जहां Upper-caste Hindu Headmistress उसका इंटरव्यू ले रही थी, वहीं निसंथी की मां हाथ जोड़ कर सारी बाते सुन रही थी लेकिन निसंथी को ये अच्छा नहीं लगा और उसने अपनी मां के हाथ नीचे कर दिये, लेकिन इससे प्रींसीपल के अहंकार को चोट पहुंची, उसने न केवल दाखिला देने से इंकार कर दिया बल्कि उसे जातिसूचक बातें भी कहीं, जिससे निसंथी को काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। वो चुपचाप घर चली गई औऱ रात में भी रोती रही.. लेकिन 25 अगस्त को उसने खुदकुशी कर ली। फिलहाल  उसिलामपत्ती डीएसपी इस मामले की जांच कर रहे है, और वो ये पता लगा रहे है कि जातिगत भेदभाव हुआ या नहीं.. जांच की रिपोर्ट के बाद ही प्रिंसीपल के खिलाफ आगे की कार्यवाई होगी।

मुजफ्फरनगर गैंगरेप घटना में बड़ा खुलासा

5, दलितो से जुड़ा अगला मामला यूपी के मुजफ्फरनगर से है, जहां दलित बच्ची के साथ गैंगरेप करने और फिर उसे गायब होने के मामले में बेहद समसनीखेज खुलासा हुआ है.. 17 साल की नाबालिक बच्ची 19 अगस्त को अचानक लापता हो गई थी, पीड़ित परिवार ने मुजफ्फरनगर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में मामला दर्ज कराया था जिसके बाद करीब 600 सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया औऱ 23 अगस्त को बच्ची को बरामद भी कर लिया.. लेकिन उसके बाद मुख्य आरोपी नाजिम और एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अब आगे की जांच शुरु हुई तो खुलासा हुआ कि पीड़िता को 4 महीने पहले से ब्लैकमेल किया जा रहा है, दरअसल वो डॉ मोहम्मद आदिल के पास इलाज के लिए गई थी, जहां उसका दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया गया, उसके बाद उसे लगातार ब्लैकमेल करते हुए कई जगहों पर उसका दुष्कर्म किया गया था। ये सिलसिला पीड़िता के साथ पिछले 4 महीनों से हर रविवार को दोहराया जा रहा था.. इस खुलासे के बाद परिजनो के पैरो तले जमीन खिसक गई.. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है औऱ अभी एक और आरोपी की तलाश जारी है। वहीं पुलिस अब इस मामले को किसी संगठित गिरोह द्वारा किये अपराध की तरह देखकर जांच कर रही है। अब देखना ये होगा कि इस मामले में और क्या खुलासे होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *