UP Crime News: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाली और परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ गाँव के उंच जाति के लोगों के एक समूह ने एक दलित युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा; इतना ही नहीं, जब युवक ने विरोध किया, तो जातिसूचक गालियाँ देकर उसे अपमानित किया गया।
मुरादाबाद में दलित युवक पर हमला
अगर ऊंची जातियों के लोग दलितों पर हमला करना चाहें, तो वे कोई न कोई बहाना बना लेंगे—चाहे वह कितना भी बेबुनियाद क्यों न हो—और कहीं भी, कभी भी मारपीट शुरू कर देंगे। ऐसा ही एक मामला मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) से है, जहां एक दलित युवक को सड़क किनारे खड़े होकर डीजे को देखना भारी पड़ गया, जातिवादियों ने न केवल उसे जातिसूचक बातें कह कर अपमानित किया बल्कि उसके नहीं बुरु तरह से मारपीट की गई। ये घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के सब्जीपुर गांव की है।
और पढ़े: रोहिंग्या शरणार्थियों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर UN CERD की चेतावनी, सख्त कदम उठाने की अपील
जातिगत गालियां देकर किया अपमानित
पीड़ित बलराम ने पुलिस को तहरीर दी कि 17 अगस्त 2026 को रात करीब 8 वो अपनी बाइक जो कि रिपेयर के लिए दी गई थी उसे लेने के लिए गया था। लेकिन जब वो बाइक लेकर लौट रहा था तभी रस्ते में डीजे बज रहा था, पीड़ित भी सड़क किनारे बाइक खड़ी करके डीजे देखने लगा लेकिन तभी कुछ लोग उसके पास आये और उसे जातिगत गालियां देनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे चमार बुलाते हुए कहा कि तू चमार है, भीम को मानता है तो तेरा यहां क्या काम।
जिसके बाद उन लोगों ने उसपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं घायल होने के बाद भी आरोपियों ने पीड़ित को चुनौती दी कि चमार के बच्चे तू हमारा क्या बिगड़ लेगा। पीड़ित की तरहरी पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाकबड़ा थाना प्रभारी ने अजीत कुमार ने बताया कि इस मामले ने पांच आरोपियों के नाम सामने आए है। हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।



