Dr. Rohini Ghavri: अक्सर विवादों में रहने वाले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक बार फिर उनकी कथित गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी आजाद पर निशाना साध रही हैं, और उनका एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से सियासी हलचल काफी तेज हो गयी है।
Also Read: मथुरा में दलित युवक को मंदिर में प्रवेश से रोका, लाठी-डंडों से पीटने का आरोप – UP Crime news
भीम आर्मी चीफ की एक्स गर्लफ्रेंड ने दी चेतावनी
नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (Azad samaj party) के मुखिया चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar azad) पर धोखेबाजी का संगीन आरोप लगाने वाली उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी जो एक बार फिर खबरों में हैं। लगता है कि इस बार पूरी तरह से मन बना चुकी है वो इंडिया वापिस आ ही रही है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि उनके इंडिया आने ऐसे पहले ही उनकी बड़ी बड़ी घोषणाएं सोशल मीडिया पर आ रही है। अभी हाल ही में घावरी ने आजाद पर नहीं भीम आर्मी को ही टारगेट करना शुरू कर दिया है।
मेरे भारत आने के 1 साल के अंदर ही पूरा भीम आर्मी संगठन ख़त्म हो जाएगा यह वादा है मेरा !!
वो कैसे होगा यह सिर्फ़ मैं जानती हूँ और इनका नेता मेरी ताक़त बहुत अच्छे से जानता है जो बोला वो कर के दिखाया है !!
Khatam Finish Tata Tata bye bye #Reservation #Bhimarmy pic.twitter.com/wRq3AYiqa7
— Dr Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) August 25, 2026
घावरी का ऐलान भीम आर्मी को खत्म करेगी
भीम आर्मी जिसे दलित समाज में अपने मसीहा की तरह देखा जा रहा है। उसी भीम आर्मी को आने वाले एक साल में पूरी तरह से खत्म करने का ऐलान किया है रोहिणी घावरी ने। घावरी ने अपने समाज के लोगों से वादा किया है कि वो भीम आर्मी को खत्म करके रहेगी, घावरी ने एक्स पर अपने पोस्ट ने लिखा कि भीम आर्मी को कैसे तबाह करना है।
वो कैसे होगा यह सिर्फ़ वो जानती हूँ और उनका नेता घावरी की ताक़त बहुत अच्छे से जानता है जो बोला वो कर के दिखाया है !! वहीं घावरी लगातार इंडिया आने के बाद की अपनी प्लानिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव है। अब देखना ये होगा कि क्या सच में वो आ रही है, और उनके आने के बाद वाकई में वो आजाद के लिए मुश्किले खड़ी करने वाली है। आपको क्या कहता है, उससे आजाद के करियर पर कोई असर पड़ेगा।



