UP Crime news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां ठाकुर समुदाय का आतंक इतना बढ़ गया है कि वे जब चाहें और जहां चाहें दलितों की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दलित समुदाय और ठाकुरों के बीच झड़प हो गई।
दलितों की जमीन पर ठाकुरों का कब्जा
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर जिले (Saharanpur District) खबर है, जहां एक तरफ तो यूपी में दलितो के साथ अत्याचार कम होने के आकड़े दिखाये गए है तो वहीं आये दिन दलितो के साथ होने वाली घटनाओं से तो अब इन आकड़ो पर भी शक होने लगा है। जी हां, ताजा मामला सहारनपुर जिले (Saharanpur District) के देवबंद (Deoband) के लालवाला गांव (Lalwala Village) का है, जहां दलितों की जमीन को जबरन हड़पने के मामले में ठाकुरों और दलितो के बीच जमकर झडप हुई। हैरानी की बात है कि जब दलित समुदाय की मदद के लिए भीम आर्मी के कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो ठाकुरों ने पहले तो उनपर पत्थर फेंके औऱ फिर गोलीबारी शुरु कर दी।
पीड़ित ने भीम आर्मी से मदद मांगी
पीड़ित नरेश कुमार ने बताया कि उसने ठाकुर समाज से आने वाले रविंद्र कुमार राणा को अपनी 2 बीघा जमीन संविदा खेती के लिए दी थी, लेकिन अब पीड़ित ने जमीन वापिस मांगी जो जाली दस्तावेज दिखा कर आरोपी ने जमीन को अपना बता कर देने से इंकार कर दिया .. यहां तक कि वरिष्ठ जिला अधिकारी के कहने पर भी आरोपियो ने जमीन नहीं दी.. जिससे पीड़ित ने भीम आर्मी से मदद मांगी.. लेकिन आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया।
ठाकुर समाज आज भी दलितों का हक मार रहे
जिसके जवाब में दलित समुदाय ने भी पत्थरबाजी की.. जिससे ये हिंसा में बदल गई..लेकिन समय रहते ही पुलिस वहां पहुंच गई और मामले को शांत कराया.. फिलहाल पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है, लेकिन हैरानी की बात है कि दलितों को दबे कुचले पिछड़े समझने वाले ठाकुर आज भी उनके हक को मारने से बाज नहीं आते .. अब देखना ये होगा कि क्या पीड़ित को उनकी जमीन वापिस मिलेगी.. या उसके लिए भी दलित समाज को लंबा आंदोलन करना पड़ेगा।



