Palwal news: दलित परिवार पर जानलेवा हमला, गांव में भारी पुलिस बल तैनात!

Madhya Pradesh Rajgarh News
Source: Google

Palwal news:हाल ही में हरियाणा के पलवल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां गांव के कुछ दबंग एक दलित परिवार के घर में जबरदस्ती घुस गए और उनके साथ मारपीट की। जब परिवार ने विरोध किया, तो उन्होंने जातिसूचक शब्द कहकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। जिसके बाद से दलित परिवार डर के माहौल में है।

और पढ़े: Chikkamagaluru में टूटी 50 साल पुरानी जातिगत भेदभाव की दीवार, भारी पुलिस सुरक्षा के बीच दलितों ने अंजनेय स्वामी मंदिर में किया प्रवेश

दबंगों ने किया दलित परिवार पर हमला

आखिर हमारे देश में जातिगत भेदभाव कब तक चलता रहेगा, दलितों को न्याय कब मिलेगा, देश का कानून कब सख्त होगा, पुलिस दलितों की मदद के लिए कब आगे आएगी, यह आज भी एक सवाल है जब दलित मदद के लिए पुलिस के पास जाते हैं लेकिन उन्हें मदद नहीं मिलती। ऐसा ही मामला हरियाणा (Haryana) के पलवल (Palwal) से है, जहां जातिगत दुश्मनी निकालने के लिए एक दलित परिवार पर जातिवादियों ने उनके घर में घुस कर जानलेवा हमला कर दिया.. इस हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल है।

दरअसल, ये घटना पलवल के थाना सदर क्षेत्र (Sadar police station area) के दिगौट गाँव (Digaut village) का है। वहीं ये हमला 26 जून की रात को ही हुआ था, जब पीड़ित का पूरा परिवार अपने घर में था, तभी गांव के कुछ लोग जो उनसे बैर रखते है वो अचानक लाठी-डंडें, लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी सहित घातक हथियार लेकर जबरन घर में घुस गए औऱ उससे पहले ही परिवार कुछ समझ पाता, पूरे परिवार पर हमला कर दिया।

और पढ़े: Tamil Nadu: ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात, प्रेमी जोड़े के शव फंदे से लटके मिले लड़की के पिता समेत 5 गिरफ्तार

जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

हमलावर उन्हें जातिसूचक गालियां दे रहे थे। जब शोर बढ़ गया तो वो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए.. मगर हैरानी की बात है कि इस घटना के इतने दिन बीतने के बाद भी अब तक पुलिस हाथ पर हाथ धर कर बैठी हुई है। साथ ही पीड़ित परिवार पर दवाब बना रही है कि वो मामले को रफा दफा कर दें.. जिसे लेकर अब भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद ने अपना रोष जताया है।

पुलिस कार्यवाई पर उठे सवाल

उन्होने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को टैग करके पुलिस कार्यवाई पर सवाल उठाये है। साथ ही मांग की है कि पीड़ित परिवार को कानूनी सुरक्षा मिले और निष्पक्ष जांच कराई जायें, ताकि पीड़ितो को न्याय मिल सकें। ऐसे में देखना ये होगा कि आजाद के इस मामले में बोलने के बाद भी प्रशासन नींद से जागती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *