Tamil Nadu: त्रिची ऑनर किलिंग में नया मोड़, लड़की की मां का दावा युवक कर रहा था बेटी का यौन शोषण

Trichy news, Dalit couple Mudrer
Source: Google

Tamil Nadu: बीते इन तमिलनाडु के त्रिचि में एक दलित युवक और एक युवती की हत्या का मामला सामने आया था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही अब इस घटना को लेकर लड़की की माँ का बयान सामने आया है जहाँ उन्होंने मृत युवक भी आरोप लगाया।

Also Read: Thailand news: 10 बौद्ध भिक्षुओं की दर्दनाक मौत, पर कानून के आगे बेबस पुलिस नहीं होगी 11 साल के मासूम को सजा

लड़की के घरवालों ने पार्थिबन पर आरोप लगाया

दरअसल, मामला तमिलनाडु (Tamil Nadu) के त्रिचि (Trichy )से है, जहां दलित युवक और उसकी 17 साल की प्रेमिका की ऑनर किलिंग के मामले में लड़की की मां ने दलित मृत युवक पर बेहद संगीन आरोप लगाये है। लड़की के घरवालों ने सीधे तौर पर पार्थिबन पर आरोप लगाया कि उसने उनकी लड़की को धोखे से बुलाया और उसका कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव लटका दिया, और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

Also Read: Top 5 Dalit news: अधिकार, न्याय और राजनीति से जुड़ी आज की सबसे बड़ी खबरें

वीडियो बनाया कर लड़की को ब्लैकमेल किया

लड़की की मां ने कहा कि पार्थिबन ने लड़की को प्यार के जाल में फंसाया था औऱ कई बार उसका यौन शोषण किया था, उसका वीडियो बनाया कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।  इतना ही नहीं पार्थिबन की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने उनके घर आकर तोड़फोड़ की.. जिससे उनकी सुरक्षा को भी खतरा होने लगा है। पार्थिबन का भांडा फूट जाता इसलिए उसने ऐसा घिनौना काम किया। हैरानी की बात है कि दोनो की मौत से दो दिन पहले पार्थिबन के साथ लड़की के घरवालों ने मारपीट की थी। वही दूसरी और ये भी कहा जा रहा है कि दोनो के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था, जिसकी खबर लड़की के परिवार वालों को लग गई थी और वो लोग इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कोई यौन उत्पीडन नहीं हुआ

वही मृतका के परिवार ने इस घटना कि रिपोर्ट भी  लिखवाई थी, और 2 दिन के बाद ही 30 जून को दोनो की हत्या हो गई.. हैरानी की बात है कि इन आरोपो के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसमें साफ लिखा है कि मृतका के साथ किसी तरह का यौन उत्पीड़न नहीं हुआ है। बात साफ है कि मामले को घुमाने के लिए पार्थिबन पर आरोप लगाये जा रहे है। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या इस मामले की जांच निष्पक्ष होगी, ताकि सही आरोपी ही सलाखों के पीछे जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *