Tamil Nadu: तमिलनाडु के विल्लुपुरम से दिल दहलाने वाली खबर समने आई है, जहां एक 18 साल की दलित छात्रा अपने कॉलेज के महिला छात्रावास में नहाने गई थी लेकिन अचानक बाथरूम में संदिग्ध हालत में उसकी लाश बरामद हुई है। जिसके बाद से ही पूरे कॉलेज परिसर में खलबली मची हुई है तो वहीं मृतका के परिजन पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगा कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो गए।
कॉलेज कैंपस में दलित छात्र की मौत
दरअसल ये घटना विल्लुपरम (Villupuram) के कोयंबटूर विश्वविद्यालय (Coimbatore University) के अंतर्गत आने वाले तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय में घटित हुई है। मृतक छात्रा एम धर्निका विक्रवंडी तालुक (Vikravandi Taluk) के मेलाकोन्धई गांव (Melakondhai village) की रहने वाली थी, और टीएनएयू की बीएससी कृषि (TNAU’s B.Sc. Agriculture) की सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी औऱ पढ़ाई के लिए हॉस्टल में ही रहती थी।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक धर्निका नहाने के लिए बाथरूम में गई थी, लेकिन जब वो नहीं लौटी तो दोस्तो को लगा कि शायद वो पहले ही क्लास में चली गई, लेकिन करीब 6 घंटे बाद भी जब वो क्लास नहीं आई तो उसके सहपाठियों ने उसकी तलाश शुरू की इस दौरान वो बाथरूम में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से ही बंद था। किसी तरह से दरवाजा तोड़ा तो धर्निका वहीं मिली।
और पढ़े: Top 5 Dalit news: दलित छात्रा की मौत, पुलिस पर गंभीर आरोप पढ़िए आज की 5 बड़ी खबरें
परिजनों ने जताया हत्या का शक
आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन और कोयंबटूर के आरएस पुरम पुलिस दोनों ही लड़की की मौत की जांच में लापरवाही कर रहे है, जो कहीं न कहीं बच्ची की मौत को संदिग्ध बना रहा है। इतना ही नहीं कॉलेज में किसी ने परिजनो से ढंग से बात तक नहीं की, बच्ची के चेहरे पर कई तरह के निशान थे।
उन्होंने गुस्से में प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और चेन्नई-तिरुची राजमार्ग पर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जो भी इस मामले में जिम्मेदार होगा उसे सजा जरूर मिलेगी। हैरानी की बात है कि अगर पुलिस पहले ही अपनी जिम्मेजारी निभा लेती तो पीड़ित परिवार को सड़क पर उतरने की जरूरत ही क्यों पड़ती। अब देखना ये होगा कि पुलिस जांच के बाद क्या होता है।



