शुद्धिकरण विवाद में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, दलित कार्यकर्ता ने दर्ज कराई FIR – Rahul Gandhi FIR

Rahul Gandhi, Rahul Gandhi satement
Source: Google

Rahul Gandhi FIR: काफ़ी समय से हल्द्वानी के रामलीला मैदान को शुद्ध करने को लेकर विवाद चल रहा है, जो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की वहाँ हुई एक राजनीतिक रैली के बाद शुरू हुआ था। जो भी तक थमा नहीं है, अब इस मामले में दलित कार्यकर्ता ने राहुल गाँधी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट (SC -ST ACT) के तहत मामला दर्ज कराया है।

Also Read: दलित युवक की हिरासत में मौत पर गरमाई सियासत, अजय राय ने सरकार को घेरा – Budaun News

राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मामला दर्ज

हाल ही में उत्तराखंड के नैनीताल से एक मामला सामने आया  है, जहां हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष की रैली के बाद हुई शुद्धिकरण मामला अब भी शांत होने का नाम नहीं के रहा है। एक तरफ कांग्रेस ने उसे सीधा दलितों को अछूत समझकर उनका आन करने वाला कदम बताया है तो वहीं बीजेपी इसे साफ सफाई से जोड़कर दिखाने की कोशिश कर रही है। लेकिन 29 अगस्त को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दूर से दिल्ली में हुई कॉन्फ्रेस में उस मुद्दे को उठाया तो वहीं अब नैनीताल में श्री राम सेना से जुड़ा एक दलित कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ ही एससी एसटी एक्ट (SC -ST ACT) के तहत मामला दर्ज कराया है।

Also Read: बुद्ध ने क्यों सिखाया त्याग का मार्ग? जानिए छोड़ने की शक्ति का असली अर्थ – Gautam Buddha Powerful Life Lesson

सांसद ने बिना सच जाने सच को तोड़ मरोड़ कर पेश किया

बता दें कि राहुल गांधी ने कांग्रेस में शुद्धिकरण की घटना को “आधुनिक छुआछूत” से जोड़ा था, और दलितों और पिछड़ों का अपमान करने का नया तरीका बताया था। लेकिन राहुल गांधी के बयान के बाद वाल्मीकि समुदाय से आने वाले अमित कुमार नाम के शख्श ने हल्द्वानी कोतवाली में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। अमित कुमार ने कहा कि शुद्धिकरण कोई अपमान के इरादे से नहीं बल्कि साफ सफाई करने और आगामी अनुष्ठान के लिए किया गया था, लेकिन सांसद ने बिना सच जाने सच को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है।

जो उनके समुदाय के लिए भी काफी अपमानित करने वाला कदम था। हैरानी की बात है कि ये बात 9 अगस्त की ही थी, लेकिन चुनावों के बीच में ये मुद्दा शांत होने के नाम नहीं ले रहा है। अब सवाल ये उठता है कि अमित कुमार का केस करना जानबूझ कर कांग्रेस और राहुल गांधी की इमेज खराब करने के लिए तो नहीं है। आपको क्या लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *