MP: हाल ही में मध्य प्रदेस के जबलपुर से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल में जबरन धर्म परिवर्तन कराने और दलितों के साथ दुर्व्यावहार करने का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वही मौके पर मिली सुचना के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया।
Also Read: Top 5 Dalit news: दलितों के साथ अत्याचार और न्याय की मांग, पढ़िए आज की 5 बड़ी खबरें
स्कूल में कथित धर्मांतरण को लेकर हंगामा
यह एक बड़ी विडंबना है कि बाबासाहेब ने हमें एक स्वतंत्र संविधान दिया, फिर भी सदियों पुरानी परंपराएँ आज भी कायम हैं; अगर दलित न्याय की मांग करते हैं, तो जब तक वे कोई आंदोलन शुरू नहीं करते, उनकी आवाज़ अनसुनी रह जाती है, ऐसा ही एक ममला जबलपुर (Jabalpur) के कटंगी थाना क्षेत्र (Katangi police station area) के सेंट अलोयसियस स्कूल में घटित हुई.. इस खबर के सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया।
नौकरी से निकालने की धमकी दी
दरअसल, स्कूल में काम करने वाले एक दलित कर्मचारी ने हिंदू संगठन को चिट्ठी लिख कर मदद मांगी थी कि (St. Aloysius School) एक ईसाई मिशनरी स्कूल (Christian missionary school) है। जहां वो कई सालों से काम कर रहा है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसके साथ जातिगत रूप से भेदभाव किया जा रहा है, और साथ ही उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाया जा रहा है, औऱ अगर वो ऐसा नहीं करता तो उसे नौकरी से निकालने की धमकी भी दी जा रही है।
Also Read: Una incident: जिसने देश की राजनीति हिला दी, आज वो दलित परिवार किस हाल में है?
VHP-बजरंग दल ने घेरा स्कूल
इसके बाद हिंदू संगठनो ने स्कूल के बाहर उग्र प्रदर्शन (Protest) शुरु कर दिया। साथ ही संगठनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमकर तोड़फोड़ मचाई.. बढ़ते हुए हंगामें को देख कर पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और उन लोगो ने प्रदर्शनकारियों को किसी तरह शांत कराया, साथ ही इस मामले की पूरी निष्पक्ष जांच करने का भी आश्वासम दिया है। अब देखना ये होगा कि स्कूल में इस तरह का व्यवहार सामने आने के बाद सरकार इस तरह के स्कूलों के साथ कोई एक्शन लेती है। इसके अलवा आपको बता दें, ये कोई पहला मामला नहीं है जब दलितों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा हो।



