Karnataka: शौच के लिए निकली 21 वर्षीय दलित युवती का कुएं में मिला शव, हत्या की जांच तेज

Karnataka news, Dalit Girl Murder
Source: Google

Karnataka: हाल ही में कर्नाटक के रायचूर जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक दलित लड़की शौच के लिए गई थी और वापस नहीं लौटी। जब उसे ढूंढा गया तो उसकी लाश मिली, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वही मौके पर मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

और पढ़े: नेहरू भी नहीं टाल पाए ये शर्त! जानिए कैसे फ्री में लिखा गया Indian constitution

शौच के लिए हुए दलित लड़की की हत्या

कई बार दलित महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और हमले के मामले सामने आते हैं या वे किसी रासुक व्यक्ति की हवस का शिकार हो जाती हैं और घर वापस नहीं लौटतीं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के रायचूर जिले है, जहां शाम के वक्त शौच के लिए गई एक दलित महिला को न केवल अपनी हवश का शिकार बनाया गया, बल्कि वो किसी के आगे मुंह न खोले, इसलिए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

दरअसल, ये घटना रायचूर के सिरवार तालुका के होकरानी गांव का है। 21 साल की अश्विनी तिम्मारेड्डी 19 अगस्त की शाम के समय शौच के लिए निकली थी लेकिन जब वो काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई।

और पढ़े: Top 5 Dalit news: पिछले 24 घंटे में दलितों से जुड़ी 5 बड़ी घटनाएं, हत्या से जातिगत भेदभाव तक

खोजबीन के बाद कुएं से बरामद शव

इन लोगों ने तुरंत उसे खोजना शुरू किया। कई घंटों की खोजबीन के बाद 20 अगस्त की सुबह अश्विनी का शव एक कुएं से बरामद किया गया। जहां उसे निकाल कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। लड़की की हालत देख कर अंदाजा लगाया गया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और उसकी हत्या के दी गई। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।

वहीं पुलिस ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ जारी है, साथ ही मृतका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि होगी कि उसका दुष्कर्म हुआ है या गैंगरेप। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इसके अलवा पुलिस ने मृतका के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है, साथ ही यह भी कहा है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *