दलित युवक की हिरासत में मौत पर गरमाई सियासत, अजय राय ने सरकार को घेरा – Budaun News

Dalit Youth die in Police, Budaun News
Source: Google

Budaun News: हाल ही में उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है. जहाँ एक 28 साल के दलित युवक की पुलिस हिरासत में बेरहमी से

और पढ़े: Ambedkar ने पहले ही कर दिया था आगाह! राजनीति में व्यक्ति पूजा तानाशाही का रास्ता है

दलित युवक की हिरासत में मौत पर बवाल

ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें पुलिस कस्टडी में दलितों की हत्या कर दी गई है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें टॉर्चर की वजह से एक दलित युवक की मौत हो गई। इस बीच इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। वही भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद को लेकर है, जिन्होंने यूपी के बदायूं में पलिस कस्टडी में टॉर्चर के कारण मारे गए दलित युवक राजेश कोरी के लिए न्याय की आवाज बुलंद की है। उन्होंने उस वायरल वीडियो का भी जिक्र किया जिसमें राजेश की स्थिति इतनी बुरी थी कि वो पानी तक नहीं पी पा रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि वो लोग राजेश को केवल पूछताछ के लिए ले गए थे उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई थी.. पोस्टॉमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है.. उसकी मौत हार्टअटैक से हुई है।

और पढ़े: ग्राम प्रधान से मिलकर लौट रहे दलित युवक से मारपीट, दो के खिलाफ शिकायत दर्ज – UP Crime

हत्या समेत कई आरोपों में मामला दर्ज

बता दें कि ये मामला दातागंज थाना क्षेत्र के अटसेना गांव का है, जहां भंडारे में शराब के नशे में दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसके सिलसिले में ही पुलिस राजेश कोरी को पूछताछ के लिए ले गई थी। पूछताछ के दौरान वो टॉयलेट गया था, जहां से आने के बाद ही उसकी हालत खराब होन लगी.. जब उसे दातागंज के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद मृतक के भाई ने भाई हृदयेश की औपचारिक शिकायत के आधार पर अब प्रमोद, अजीत, रघुवीर, धर्मवीर और पप्पू के खिलाफ़ हत्या समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

प्रशासन पर निशाना साधे

लेकिन इस मामले ने अब राजनैतिक रूप ले लिया है। वही सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बदायूं के एक थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान एक दलित व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। अजय राय ने उभरते हुए गायक अंकित बालियान की हत्या का भी ज़िक्र किया। इसके अलवा आप के सांसद संजय़ सिंह ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए इसे प्रशासनिक हत्या करार दिया है। ऐसे में देखना ये होगा कि सरकार का इस पर क्या रवैया होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *