Firozabad Crime: जन्मदिन के बहाने होटल बुलाया, 22 साल की दलित युवती की हत्या पुराने दोस्त पर रेप का आरोप

Firozabad Crime, Dalit Girl Murder
Source: Google

Firozabad Crime: हाल ही में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ एक दलित युवती को उसके एक दोस्त ने बहला-फुसलाकर बुलाया और उसके साथ बुरा बर्ताव किया; इतना ही नहीं, जब उसने विरोध किया, तो उसने उसका रेप किया और उसकी हत्या कर दी।

Also read: Dr. Ambedkar के सपनों का 21वीं सदी का भारत कैसा हो? राष्ट्रपति ने स्मृति व्याख्यान में बताया

22 साल की दलित युवती की मौत

रक्षाबंधन पर अपने घर लौट रही 22 साल की युवती को क्या पता था कि उसका अपना ही पुराना दोस्त उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा, यूपी (UP) के फिरोजाबाद (Firozabad) से आई एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मृतका गुरुग्राम में एक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करती थी। 26 अगस्त को उसके 12वीं के पुराने दोस्त राहुल ने अपने जन्मदिन के बहाने उसे रोका और शिकोहाबाद (Shikohabad) के एक होटल ले गया। आरोप है कि वहां राहुल ने युवती के साथ बर्बरता की और विरोध करने पर उसका सिर दीवार से दे मारा, जिससे अंदरूनी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

Also Read: Agasti Behera कौन हैं? छेंदीपदा से BJP विधायक, अनुसूचित जाति समुदाय का करते हैं प्रतिनिधित्व

आरोपी के खिलाफ BNS की धारा में मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।  वही मृतका के दलित समुदाय से होने के कारण मामला और गंभीर हो जाता है। इसके अलवा मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक  फिरोजाबाद पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ BNS की धारा 103(1) (हत्या) और धारा 64(1) (रेप) के साथ-साथ SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की गंभीर धाराएं जोड़ी हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही मामले में एक 24 साल का सह-आरोपी भी शामिल है।

जिसने वारदात के बाद सबूत छिपाने और मदद करने की कोशिश की, आपको बात दें, पुलिस फिलहाल होटल के सीसीटीवी, डिजिटल रिकॉर्ड और मोबाइल फोन खंगाल रही है। ताकि अदालत में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके…झूठे रिश्तों और हवस का यह खौफनाक चेहरा हमें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सीख देता है, ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई ही पीड़िता को न्याय दिला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *