Akhilesh Yadav पर ओपी राजभर का तंज लाल टोपी छोड़ नीली टोपी और कुर्ता भी सिलवा लें

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav Attack BJP
Source: Google

Akhilesh Yadav: हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजीनीति को लेकर एक मामला सामने आया है जहाँ ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लाल टोपी छोड़कर नीला कुर्ता पहनने से दलित समुदाय पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी, तौकीर रजा और विपक्षी गठबंधन पर भी हमला बोला।

और पढ़े: भीम आर्मी कार्यकर्ता Nishu Azad की बढ़ीं मुश्किलें! अपनी ही सोसाइटी में रहना हुआ मुश्किल

सपा का कपड़े का रंग बदलने पर ओपी राजभर की चुटकी

अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहीं देश की सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं।  इसी बीच अब पक्ष हो या विपक्ष सभी दलित मतदाताओं को साधने के लिए नए नए हथकंडे अपना रहे है तो वहीं उनके विपक्ष चुटकी लेने से पीछे नहीं हट रहे है.. दरअसल अभी हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने यूथ विंग में नीली रंग की टीशर्ट पहनने की पहल की है, साथ ही उन्होंने सम्राट अशोक जयंती की छुट्टी की मांग की है, लेकिन अखिलेश यादव की इन हरकतो को लेकर कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने जमकर चुटकी लेनी शुरु कर दी है।

और पढ़े: Mayawati की वो पोस्ट, जिसे रीपोस्ट न करना आकाश आनंद को पड़ा भारी! जानिए क्या था पूरा मामला

रंग बदलने से नहीं मिलेगा दलितों का समर्थन

उन्होंने अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि केवल रंग बदलने से विश्वास नहीं बदल जाता। सपा का सियासी सगूफा और अखिलेश का पीडीए अब सब समझ गए है। इतना ही नहीं नीले रंग को उन्होंने बसपा का प्रतीक कहा है। सच तो ये है कि सपा राज में सबसे ज्यादा दलितो की ही अवहेलना हुई।

महापुरुषो के स्मारकों का काम रोका गया और कांशीराम और बाबा साहब के नामो से जुड़े स्थानो के जानबूझ कर उंची जाति का वोटबैंक बनाने के लिए  नाम बदल दिये गए। केवल कपड़े बदल लेने से शख्सियत नही बदलती .. और अखिलेश की ये चाल अब जागरूक हो चुके दलितो पर काम नहीं आयेगी। ओपी राजभर ने तीखे शब्दों को अखिलेश यादव की political planning को जीरो कहा है। अब देखना ये होगा कि राजभर के तंज का अखिलेश क्या पलटवार करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *