Punjab: नशे के खिलाफ मदद मांगने पर कथित जातिगत अपमान, संगरूर में दलित युवक ने दी जान

Dalit Men commit Suicide, Ahmedabad news
Source: Google

Punjab:  हाल ही में पंजाब के संगरूर से सनसनीखेज मामला सामने आया से है, जहां अपने बेटे की नशे की लत से परेशान एक दलित युवक गुलजार सिंह ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से मदद की गुहार क्या लगाई.. लेकिन गांव की पंचायत ने ही उसे इतना बेज्जत किया कि पीड़ित पिता ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली।

और पढ़े: बच्चों पर अत्याचार करने वालों को मिलेगी सजा? जानिए JJ Act की धारा 75 का पूरा कानून – JJ Act Section

जातिगत प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने पिया जहर

पंजाब जो कभी अनाज का कटोरा था, लेकिन आज पंजाब के घर में एक नौजवान ऐसा है जो नशे की लत से जूझ रहा है। दरअसल एक ऐसी ही खबर संगरूर जिले के लूर बंजारा गांव की है.. 47 साल के गुलजार सिंह ने अपने बेटे की ड्रग्स की लत और अपने इलाके में फैले नशे के जाल को लेकर मदद मांगी थी, लेकिन गुलजार सिंह की ये हरकत गांव की पंचायत औऱ कुछ रसूखदार लोगो को पसंद नहीं आई और उन्होंने सरेआम उसे जातिगत रूप से अपमानित किया और माफी मांगने पर मजबूर किया।

और पढ़े: पीएचडी की डिग्री, बड़ी नौकरी फिर भी रहने को घर नहीं! बाबा साहब अंबेडकर के बड़ौदा संघर्ष की पूरी कहानी -Dr BR Ambedkar

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो 

पीड़ित गुलजार ने इस प्रताड़ना से तंग आकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें वो कथित तौर पर मंत्री की धमकियों औऱ गांव वालो की प्रताड़ना का जिक्र किया और फिर जहर खा लिया.. आनन फानन में उसे लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया..लेकिन गुलजार की मौत से पंजाब की सरकार पर उंगलियां उठने लगी और विपक्षियों को राजनीति करने का मौका मिल गया।

4 लोगो को गिरफ्तार किया 

मामले को बढ़ता देख एसआईटी (SIT) की गठन किया गया और 4 लोगो को गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन सवाल वहीं है कि आखिर पंजाब में जब नशाखोरी की बात आती है तो सरकार मूक क्यों हो जाती है। वहीं विपक्ष ने सीएम भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है। जैसी स्थिति आप की है आपको क्या लगता है.. 2027 के विधानसभा चुनावों में आप वापसी कर पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *