Tamil Nadu: ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात, प्रेमी जोड़े के शव फंदे से लटके मिले लड़की के पिता समेत 5 गिरफ्तार

Tamil nadu news, Caste Discrimination
Source

Tamil Nadu: हाल ही में तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक दलित युवक और एक युवती की सिर्फ़ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वे प्यार करते थे; इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े: Bahraich news: जातिसूचक गाली का विरोध करने पर दलित मजदूर की मॉब लिंचिंग, इलाज के दौरान मौत

दलित युवक और नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत

बीते महीने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया था; अभी हालात ठीक से संभले भी नहीं थे कि इसी तरह की एक और घटना तमिलनाडु के मयिलादुथुरै जिले में हो गयी है, जहां फिर से ऑनर के नाम पर एक 19 साल के लड़के और 17 साल की लड़की को मौत के घाट चढ़ा दिया गया। दरअसल, ये सनसनीखेज मामला तब सामने आया जब मयिलादुथुरै (Mayiladuthurai) के थरंगमबाड़ी (Tharangambadi) के पास सथानागुडी गांव (Sathanagudi Village) के बाहर एक कच्ची झोपड़ी में लड़के और लड़की की शव एक साथ फंदे से लटका मिला।

दोनो के बीच काफी समय से था प्रेम संबंध

शव के मिलने से पूरे गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस जने बताया कि मृतक युवक का नाम पार्थिबन है जो कि पुदुपालयम गांव का रहने वाला था, साथ ही वो एक राजमिस्त्री का काम करता था, वहीं लड़की ने 12वी की परिक्षा पास की थी। वही लड़की कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रही थी। दोनो के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था, जिसकी खबर लड़की के परिवार वालों को लग गई थी और वो लोग इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।

और पढ़े: UP crime: दलित नाबालिग से गैंगरेप के बाद गला दबाकर हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेड़ से लटकाया

लड़की के पिता समेत 5 लोगों ने उससे मारपीट

दोनों का शव करीब सुबह तीन बजे झोपड़ी में लटका मिला। जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुँची साथ ही एहतियात के तौर पर प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों—जिनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश और पुलिस उपाधीक्षक सरवनन शामिल थे जिन्हें घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने दोनों शवों को अपनी कस्टडी में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वही पार्थिबन के परिवार ने लड़की के परिवार पर आरोप लगाया है कि ये ऑनर किलिंग है, जिसके बाद पोराइयार पुलिस ने 30 जून को  लड़की के पिता लक्ष्मीकांत और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था क्योंकि मृत युवक ने एक दिन पहले ही पुलिस को तहरीर दी थी कि लड़की के पिता समेत 5 लोगों ने उससे मारपीट की थी। दोनो मृतक अलग अलग समुदाय से थे इसलिए पुलिस हर मुद्दे पर जांच कर रही है। अब देखना ये होगा कि इस जांच के बाद क्या क्या खुलासे होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *