UP crime: हाल ही में उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गांव में रहने वाले दबंग लोगों ने मौके का फायदा उठाकर एक दलित बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
और पढ़े: Bahraich news: जातिसूचक गाली का विरोध करने पर दलित मजदूर की मॉब लिंचिंग, इलाज के दौरान मौत
गैंगरेप के बाद दलित नाबालिग की हत्या
हर दिन दलितों से जुड़ा ऐसा कोई न कोई मामला सामने आता है, जब किसी दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। ऐसा ही मामल यूपी के ही संतकबीर नगर से है, जहां एक 16 साल की दलित बच्ची के साथ पहले गैंगरेप किया गया औऱ फिर उस घटना को आत्महत्या करार देने के लिए बच्ची का गला घोंट कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया। दरअसल, ये सनसनीखेज घटना 28 जून को घटित हुई थी, जब बेलहर खुर्द गांव के पास मौजूद कब्रिस्तान में लड़की का शव पेड़ से लटका मिला था।
पुलिस ने बिना किसी देरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसके बाद बच्ची के साथ हुए दुर्वव्यवहार औऱ हत्या की गुत्थी सुलझ गई। जिसमे पता चला कि दलित किशोरी की हत्या गला घोटने की वजह से हुयी है। वही घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई, परिवार और गांव वाले गुस्से में हैं। पुलिस पर केस को जल्दी सुलझाने का दबाव बढ़ गया और दोषियों को कड़ी सज़ा देने की मांग की जा रही है।
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी
जिसके बाद बेलहर (Belhar) एसओ (SO) हरिकेश भारती व एसओजी प्रभारी (SOG in-charge) रजनीश राय की एक टीम ने आरोपियो को शिकंजे में लेने के लिए ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ चलाया, जिसके बाद दो आरोपियों मोहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू और मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू को मुठभेड़ के दौरान पैरो में गोली मार कर शहर कोतवाली क्षेत्र के बालूशासन पुल के दबोच लिया है। दोनो आरोपी ने पूछताछ में गुनाह कबूल कर लिया है।
गुनाह पता चल जाता इसलिए हत्या कर दी
उन लोगो ने बताया कि लड़की से उनकी जान पहचान थी और उसे बहाने से बुलाया था.. जिसके बाद दोनो ने उसका दुष्कर्म किया था औऱ उनका गुनाह किसी को पता न चल जायें इसलिए हत्या कर दी थी और शव को पेड़ से लटका दिया था। इस मामले में पुलिस जल्द से जल्द चार्जशीट दायर करने की तैयारी कर रही है ताकि जल्द से जल्द पीड़िता को न्याय मिले। इतना ही पुलिस ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।



