Gonda news: खेतों में शौच के लिए गई दलित किशोरी का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Dalit girl murder, Top 5 Dalit news in Hindi
Source: Google

Gonda news: हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक दलित बच्ची शौच के लिए गई और वापस नहीं लौटी। कुछ घंटों बाद उसकी लाश एक खेत में मिली। लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। वही मौके मिली सुचना के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज मामले की जाँच शुरू कर दी है।

और पढ़े: Palwal news: दलित परिवार पर जानलेवा हमला, गांव में भारी पुलिस बल तैनात!

शौच के लिए गई बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत

बीते दिन उत्तर प्रदेश से एक मामला सामने आया था, जहां एक दलित नाबालिग लड़की के साथ पहले गैंगरेप किया गया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। यह मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि इसी तरह की एक और चौकाने वाली घटना सामने आ गई। जहां शौच के लिए एक 17 साल की दलित नाबालिग बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल, ये घटना गोंडा के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के माधवपुर चककत्ता गांव (Madhavpur Chakkatta Village) का है।

और पढ़े: Chikkamagaluru में टूटी 50 साल पुरानी जातिगत भेदभाव की दीवार, भारी पुलिस सुरक्षा के बीच दलितों ने अंजनेय स्वामी मंदिर में किया प्रवेश

काफी ढूंढने के बाद बच्ची का शव झाड़ियो में मिला

पीड़ित परिवार ने बताया कि बच्ची सुबह के वक्त शौच के लिए खेतो में गई थी.. लेकिन करीब 2 घंटे होने के बाद भी वो नहीं लौटी तो परिजनो को चिंता हुई। उन्होंने बच्ची की तलाश शुरु की.. काफी ढूंढने के बाद बच्ची का शव झाड़ियो में मिला। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्ची की मौत का क्या कारण है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चलेगा, साथ ही पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके की जांच कर रही हैं। आरोपियों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों की मोबाइल कॉल डिटेल्स और सर्विलांस का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मामले की जाँच

वहीं बच्ची के साथ जोर जबरदस्ती को लेकर भी पुलिस ने कोई बयान नही दिया है। बच्ची की मौत काफी संदिग्ध है, ऐसे में देखना ये होगा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में क्या सच सामने आता है, औऱ कैसे शौच के लिए गई बच्ची के साथ ऐसी घटना हो गई। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इसके अलवा पुलिस ने पीड़ित परिवार को हर तरह की मदद का आश्वासन देते हुए कहा जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *