Jantar Mantar Attack : दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी घटना काफी समय से चर्चा का विषय रही है; इस प्रदर्शन के दौरान निशु आज़ाद के पिता पर दबंगों ने हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ; इसके बाद निशु को कई धमकी भरे मैसेज मिले, जिनमें जान से मारने की धमकियां भी शामिल थीं।
और पढ़े: Tehri Case: चंद्रशेखर की मुलाकात के बाद न्याय के लिए कैंडल मार्च, वीडियो वायरल
आजाद से नाराजगी को लेकर निशु आजाद का बयान
हाल ही में राजधानी दिल्ली (Delhi) में जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर जानलेवा हमला का शिकार हुआ 14 साल की अंबेडकरवादी निशु आजाद (Ambedkarite Nishu Azad) को एक चौकाने वाली खबर सामने आई है । दरअसल उसके पिता पर जंतर मंतर पर हमला होने के बाद भीम आर्मी और चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) को बदनाम करने के कई तरह की अफवाहें उड़ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि भीम आर्मी और आसपा ने निशु आजाद के लिए कुछ नहीं किया। जिसका जवाब खुद निशु ने वीडियो जारी कर दिया है।
कौन कहता हैं @BhimArmy_BEM @AzadSamajParty ने निशु की मदद नही करी,निशु की ही सुन लो राजनेतिक गिद्दों👇
भीमआर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी,निशु के पापा के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिलते ही तुरंत पहुंची
मुकदमा भी करवाया,मदद और ईलाज भी करवाया@BhimArmyChiefएक बार बात जरूर करें निशु से pic.twitter.com/FI7oMjr60b— ʀᴀᴊᴇꜱʜ (@RajeshY67690223) July 5, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो
निशु ने वीडियो में कहा कि वो आजाद से नाराज थी कि अगर उनकी तरफ से एक कॉल भी पुलिस को आती तो प्रशासन ने उसके पापा के मामले में जो लापरवाही दिखाई वो न होती.. वहीं आरोपी, जो सरेआम अब भी आजाद धूम रहे है, अब तक वो सलाखों के पीछे होते, लेकिन ये कहना की भीम आर्मी ने उनकी कोई मदद नहीं कि ये गलत होगा। क्योंकि पुलिस जहां मामला तक दर्ज नहीं कर रही थी वहीं भीम आर्मी (Bhim Army) एवं आज़ाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) को जैसे ही जानकारी मिली वो तुरंत मदद के लिए पहुंची।
और पढ़े: Tamil Nadu: त्रिची ऑनर किलिंग में नया मोड़, लड़की की मां का दावा युवक कर रहा था बेटी का यौन शोषण
वीडियो जारी कर अफवाहों की उड़ा दी धज्जियां!
उन्होंने मामला दर्ज करवाया, उसकी आर्थिक मदद भी की। निशु ने कहा कि आजाद आज भी उनके आदर्श है, और वो हमेशा उनका सम्मान करेगी। इसलि इस अफवाहों पर न जाये कि निशु आजाद भीम आर्मी चीफ के खिलाफ उल्टा सीधा बोल रही है। ये आरोप सरासर गलता है। निशु ने इस वीडियो के जरिये उन लोगो की बोलती बंद कर दी है जो उनके अंबेडकरवादी होने पर सवाल उठा रहे थे। हालांकि अब देखना ये होगा कि क्या इस वीडियो के सामने आने के बाद आजाद की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आयेगी।
इसके अलवा आपको बता दें, 14 साल की दलित सोशल मीडिया क्रिएटर, निशु आज़ाद को खुलेआम रेप की धमकियाँ मिल रही हैं, दरअसल, निशु और उसके पिता ने CJP आंदोलन के दौरान खुद को हिंदू धर्म से अलग बताया था, यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो रूढ़िवादी समूह भड़क उठा, बात सिर्फ ऑनलाइन ट्रोलिंग तक नहीं रुकी, 23 जून को जंतर-मंतर पर कुछ लोगों ने निशु के पिता पर जानलेवा हमला कर दिया, उनके सिर पर कड़े से वार किए गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं…इस हमले के बाद, निशु ने रोते हुए एक वीडियो जारी किया, छोटी सी ये बच्ची आज गहरे सदमे और ट्रॉमा में है, निशु ने रोते हुए कहा— “लोग मुझे गालियाँ दे रहे हैं कि तू ज़्यादा दिन नहीं जिएगी।’गौरव हिंदू’ नाम का शख्स मुझे ऐसी धमकियाँ दे रहा है जो मैं खुद के लिए बोल भी नहीं सकती। वही बहुजन समाज दिल्ली पुलिस से तुरंत FIR और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं…आप इस मामले पर क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय बताएं…



