Tamil nadu: हाल ही में तमिलनाडु (Tamil nadu) के त्रिचि (Trichy) से सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां एक दलित युवक से शादी करने के बदले लड़की के परिवार वालों ने लड़के के साथ न केवल मारपीट की बल्कि रिश्ते के खिलाफ रिश्तेदारों ने लड़की को जबरन अगवा कर लिया। हालांकि पुलिस की सूझबूझ और तेजी के कारण कुछ ही घंटो में युवती को बचा लिया गया।
और पढ़े: Top 5 Dalit News: इंटरकास्ट मैरिज पर हमला, बारात का विरोध और दलित अधिकारों पर बड़ी बहस
दूसरी जाति में शादी करने की मिली सजा
बीते कुछ दिन पहले तमिलनाडु के त्रिची से ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया, जिसमें एक दलित युवक और एक युवती की हत्या कर दी गई। उनके शव एक पेड़ से लटके हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अभी यह मामला पूरी तरह सुलझा भी नहीं था। कि इसी तरह का एक मामला त्रिची जिले (Trichy district) के मुदुक्कूपट्टी (Mudukkupatti) से सामने आया है, दरअसल सबसे पिछड़े वर्ग से आने वाली एम. चिथिरावल्ली ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर एससी समुदाय (SC community) से आने वाले पी. अजीत कुमार से शादी कर ली थी, लेकिन परिवार वाले इसके खिलाफ थे, जिसके बाद दंपत्ति ने अपनी सुरक्षा को लेकर मनप्पराई महिला पुलिस स्टेशन (Manapparai Women’s Police Station) में मदद मांगी थी।
लड़की को अगवा करके कार में बैठा ले गए
पुलिसवालों के सामने पीड़िता ने साफ कहा कि वो अपने पति के साथ रहना चाहती है लेकिन 1 जुलाई को अचानक लड़की के घरवालों ने लड़के पर धमकी देने का आरोप लगाया, जिसके बाद 4 जुलाई को पी. अजीत कुमार, उसकी पत्नी औऱ मां पुलिस थाने पहुंचे भी लेकिन लड़की के घर से कोई नहीं आया, मगर जब तीनो वापिस जा रहे थे, तभी रास्ते में हमलावरो ने हमला कर दिया औऱ जबरन चिथिरावल्ली को कार में बिठा कर ले गए।
पुलिस की समझदारी से लड़की सही सलामत बरामद
इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक गालियां भी दी औऱ जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए चिथिरावल्ली को उसकी नानी के घर से बरामद कर लिया, वहीं चिथिरावल्ली के भाई एम मलाईसामी, उसके बहनोई पी मुरुगेसन, मुरुगेसन के भाई पी प्रकाश और एन अमानुल्लाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है। वही पुलिस ने पीड़ित परिवार को संभव मदद का आश्वासन दिया है।



