UP crime: घड़े से पानी पीने पर दलित मजदूर की बेरहमी से पिटाई, आरोपी बोला- बर्तन अपवित्र कर दिया

Dalit Youth Beaten up, Chhatarpur News
Source: Google

UP crime: हाल ही में उत्तर प्रदेश के भदोही से इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक दलित व्यक्ति ने दवाई खाने के लिए पास रखे मटके से पानी क्या पी लिया की दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी इतना ही नहीं उसे जातिसूचक गलिया देकर अपमानित भी किया।

और पढ़े: Tamilnadu: विल्लुपुरम में दलित पत्रकार से मारपीट का मुख्य आरोपी अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार

पानी पीने पर दलित को किया अपमानित

सालों पहले बाबा साहेब ने दलितों के लिए बराबरी के हक की लड़ाई लड़ी थी, लेकिन यह आज भी कहीं न कहीं जारी है। वही हुआ जो सालों पहले बाबा साहेब अंबेडकर के साथ हुआ था; जैसे उन्हें बचपन में स्कूल में मटके से पानी पीने नहीं दिया जाता था, ठीक इसी तरह की हरकत दलितों के साथ आज भी मनुवादी लोग करते है। जी हाँ, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के भदोही (Bhadohi) से एक ऐसा ही मामला है, जहां एक क्लिनिक के बाहर दवा खाने के लिए एक दलित व्यक्ति ने बाहर रखे बर्तन से पानी लेकर क्या पी लिया.. जातिवादियों को ये जरा भी पसंद नहीं आया। उन लोगो ने पीड़ित को न केवल जाचिसूचक गालियां देकर अपमानित किया, बल्कि हमला करके जान से मारने कू धमकी भी दी। ये घटना 23 को घटित हुई थी, जब  भोला गौतम अपने सहकर्मी ओम प्रकाश विश्वकर्मा के साथ पैंट का काम खत्म करके लौट रहा था।

और पढ़े: Madhya Pradesh में नहीं थम रहे दलितों पर अत्याचार, रिपोर्ट ने खोली सागर और ग्वालियर की हकीकत

पीड़ित को अस्पताल में 12 दिनों तक भर्ती रहना पड़ा

उसके सिर में बहुत दर्द था तो उसने एक क्लिनिक के बगल से दवा की दुकान से दवा ली, बाहर रखे बर्तन से ही पानी ले लिया, लेकिन ये देखकर मेडीकल स्टोर का मालिक सुभाष बिंद उसे जातिसूचक गालियां देने लगा, उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। भोला गौतम को काफी गंभीर चोटे आई, और उसे वाराणसी के अस्पताल में 12 दिनों तक भर्ती रहना पड़ा, जिसेक बाद उसने स्थनीय थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 6 जुलाई को एफआईआर दर्ज की गई और अगले ही दिन सुभाष और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मामले की आगे की जांच जारी है। वही पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया जल्द ही आगे करवाई करके पीड़ित को न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *