Rajasthan news: छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाने की मिली मौत की सजा, पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप

Rajasthan Murder
Source: Google

Rajasthan news: हाल ही में राजस्थान के श्रीगंगानगर सनसनीखेज मामला सामने आया से है, जहां एक दलित युवक ने घर की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ के खिलाफ मामला दर्ज कराना इतना भारी पड़ी कि उसने उसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाई है। इतना ही नहीं पुलिस ने समय रहते कार्यवाही भी नहीं की जिसके कारण दलित युवक की हत्या कर दी गयी।

Also Read: Tamilnadu: विल्लुपुरम में दलित पत्रकार से मारपीट का मुख्य आरोपी अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार

 छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या

राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराधों और पुलिस के कामकाज पर बढ़ते सवालों के बीच, हाल ही में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कई गंभीर मामले सामने आए हैं। ऐसा ही मामला  श्रीगंगानगर जिले (Sri Ganganagar district) के श्रीकरणपुर कस्बे (Srikaranpur town) में शनि मंदिर के पास घटित हुई थी। जहाँ गाँव के कुछ दबंगों ने दलित युवती के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद शिकायत दर्ज करवाई गयी थी।

लेकिन इस शिकायत से नाराज आरोपी ने चरणजीत सिंह औऱ शिवराज पर चाकू से हमला कर दिया था। दरअसल, बीते 3 जुलाई को मंदिर के पास दो युवको पर चाकू से हमला कर दिया गया था, जिसमें से एक युवक चरणजीत सिंह की इलाज के दौरान 4 जुलाई को मौत हो गई। वही दूसरी और उसके साथी शिवराज का इलाज चल रहा है।

Also Read: UP crime: घड़े से पानी पीने पर दलित मजदूर की बेरहमी से पिटाई, आरोपी बोला- बर्तन अपवित्र कर दिया

शिकायत दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कार्यवाई नहीं की

लेकिन इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में चीख-पुकार मच गयी। इस मौत के बाद परिजनो में काफी रोष है। वही पुलिस की कार्यवाई में पता चला कि हमले के दो दिन पहले ही चरणजीत सिंह ने एक युवक के खिलाफ उसके घर की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की। जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए आईजी और एसपी (SP) हरीशंकर ने मामले में हुई लापरवाही के लिए एसआई (SI) माला सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

चाकू घोप कर हत्या की

पीड़ित परिवार ने थाने का घेराव करते हुए कहा कि अगर पुलिस समय रहते कार्यवाही करती तो उन्हें अपना बच्चा नहीं खोना पड़ता। जिला प्रमुख दुलाराम मेघवाल की अर्जी के बाद बीकानेर रेंज आईजी ने कार्यवाई की है और तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने हत्या और अन्य धाराओं में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस घटना के बाद से मृतक युवक के परिजनों संग ग्रामीणों के बीच काफी आक्रोश है। वो लगातार न्याय की मांग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *