UP Crime: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ दलित युवती के साथ लगातार 3 सालों तक दुष्कर्म करके, उसका अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करके लाखो रुपए ऐठे इतना ही नही उस पर अपने पति को तलाक देने का दवाब भी बनाया जा रहा है।
Also Read: Top 5 Dalit News: मेरठ हत्याकांड से तमिलनाडु के बड़े फैसले तक, जानिए आज की 5 बड़ी खबरें
उत्तराखंड की युवती का यूपी में दुष्कर्म
दलितों के ख़िलाफ़ अत्याचार—जिनमें शारीरिक हमले, झूठे मामलों में फंसाना और अपमानजनक हरकतें लगातार बढ़ रहे हैं; ऐसा एक भी दिन नहीं बीतता जब दलितों से जुड़ी कोई चौंकाने वाली ख़बर सामने न आए। ऐसी ही खबर उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार की रहने वाली युवती की है, जहाँ लगातार 3 सालों तक दुष्कर्म करके, उसका अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने मामला का है।
दरअसल , यह घटना युवती के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में घटी है। पीड़िता ने आरोपियों के टॉर्चर से तंग आकर आखिरकार पुलिस की मदद की। पीड़िता ने बताया कि करीब 3 साल पहले स्कूटी लेने के लिए एक दोपहिया वाहन की दुकान में गई थी तब उसकी मुलाकात मुख्य आरोपी मयंक चौधरी से हुई थी, उसने पीड़िता को आश्वासन दिलाया कि वो उसे स्कूटी दे देगा, जिसके बदले पीड़िता ने आरोपी को 70 हजार रुपए भी दिए थे, मगर आरोपी ने स्कूटी नहीं दी और न ही पैसे लौटाए।
Also Read: UP: सादाबाद में दलित परिवार पर हमला, जातिसूचक शब्द बोलने वाले 5 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
अश्लील विडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
जिसके बाद सब पीड़िता ने लगातार डिमांड की तो आरोपी ने उसे पैसे देने के बहाने मुरादाबाद के कांशीराम नगर में एक कमरे के बुलाया था, जहां उसने पीड़िता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर दिया और जब वो बेतहाशा हो गई तो उसका दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसने पीड़िता को धमकी दी कि अगर इस घटना का जिक्र किसी से किया तो वो वीडियो वायरल कर देगा। उसने ब्लैकमेल करके पीड़िता का कई बार दुष्कर्म किया और करीब डेढ़ लाख रुपए ऐंठे।
पुलिस से मांगी मदद तो पीड़िता को धमकाया
पीड़िता शादीशुदा है, लेकिन आरोपी अब उसपर दवाब बना रहा था कि वो अपने पति को तलाक देकर उसके साथ रहे, वरना उसे जान से मार देगा। वहीं पीड़िता ने जब स्थानीय पुलिस ने मदद मांगी तो उन लोगों ने उल्टा पीड़िता को ही धमका दिया जिसके बाद उसने मुरादाबाद परिक्षेत्र (Moradabad Range) के डीआईजी (DIG) मुनिराज-जी से गुहार लगाई और उन्होंने बिना किसी देरी के एक्शन लेते हुए मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने तुरंत मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं आरोपी के पिता समेत कई लोग संदिग्ध बनाए गए है। जिसकी तलाश जारी है।



