UP: हाल ही में उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ इलाके के कुछ दबंगों ने ज़बरदस्ती एक दलित परिवार के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की; इतना ही नहीं, जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जातिसूचक गालियाँ देकर अपमानित किया गया। पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
दबंगों ने दलित परिवार के घर में घुस कर मारपीट की
न तो भेदभाव कभी खत्म होगा और न ही उत्पीड़न कभी कम होगा। असल में, दलितों की हालत शायद कभी न सुधरे; क्योंकि जब तक उन्हें सिर्फ़ “पेरो को जूती” समझने वाली सोच बनी रहेगी, और यही कारण है कि दबंगों के हौसले काफी बुलंद होते जा जा रहे है और दलितों के साथ मारपीट करते जा रहे है। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सदाबाद पुलिस स्टेशन (Sadabad Police Station) इलाके के हेली भाग मिधावली गांव (Midhavali Village) से सामने आया है। दरअसल, यह मामला गांव हेली भाग मिढावली का है, जहाँ पीड़ित परिवार का आरोप है, कि उनके घर के अंदर आकर दबंगों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक अपशब्द कहे गए।
और पढ़े: UP crime: घड़े से पानी पीने पर दलित मजदूर की बेरहमी से पिटाई, आरोपी बोला- बर्तन अपवित्र कर दिया
लोहे की रॉड और डंडे से मारपीट की
जिसके बाद मिढावली निवासी संजीव पुत्र सोनवीर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया की वो बहुत गरीब है। उनकी आर्थिक हालत भी ठीक नहीं है, वो गांव के बाहर एक ट्यूबवेल की कोठरी में आपने परिवार के साथ रहते है। संजीव ने बताया, 7 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे बानी सिंह (उर्फ़ बिजेंद्र सिंह), अरविंद कुमार, राहुल, गोपाल और शुभम लोहे की रॉड और डंडे लेकर उसके कमरे में आए और उसकी बुरी तरह पिटाई की।
परिवार को जान से मारने की धमकी दी
जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बीवी और बच्चो के साथ भी मारपीट की जिससे उन्हें काफी गंभीर चोट आ गयी है। वही शोर सुनकर आस-पास खेतो में काम कर रहे लोग जब बीच-बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गयी, इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी साथ ये भी अगर दुबारा यहाँ दिखे तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे और जिस कोठरी में वह रह रहा है, उसे जेसीबी से गिरा देंगे।
वही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए, पुलिस ने कानून की विभिन्न धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। इसके अलवा पुलिस उपाधीक्षक जेएन अस्थाना ने बताया पीड़ित परिवार को हर तरह की संभव मदद का अश्वान दिया है और कहा जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उनके खिलफ सख्त कार्यवाही की जाएगी, अब देखना होगा पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है।



