MP Crime: हाल ही में मध्य प्रदेश के शिवपुरी से इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दलित छात्र ने अपने ही शिक्षक की बोतल से पानी क्या पी लिया, शिक्षक को ये बात इतनी नागवार गुजरी कि इसने छात्र की बड़ी बेरहमी से डंडे से पिटाई की। जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Also read: Top 5 Dalit news: शिक्षा, न्याय और राजनीति दलित समाज से जुड़ी आज की बड़ी खबरें
दलित छात्र के साथ अमानवता
जहाँ सालों पहले बाबासाहेब ने महाड आंदोलन का नेतृत्व किया और कानूनी लड़ाई लड़ी। उन्होंने यह बात रखी कि पानी किसी की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि एक ऐसा संसाधन है जिस पर सभी का समान अधिकार है। हालाँकि, कुछ जातिवादी लोग अभी भी इसे नहीं समझते हैं और दलितों के साथ अमानवीय व्यवहार करते रहते हैं। जी हाँ, ऐसा ही मामला शिवपुरी जिले (Shivpuri district) के कोलारस थाना क्षेत्र (Kolaras police station area) के उकावल गांव (Ukaval Village) का है। जहां शासकीय प्राथमिक स्कूल में क्लास 4 में पढ़ने वाले 8 साल के दलित छात्र के साथ ये अमानवीय हरकत की गई। क्योंकि छात्र ने शिक्षक की बोतल से पानी पी लिया था।
सोचिए एक 8 साल का बच्चा, जिसे प्यास लगी थी, उसे पानी पीने की सज़ा इसलिए मिली क्योंकि उसने शिक्षक की बोतल छू ली
29 जुलाई को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ने वाले 8 साल के एक मासूम बच्चे अभि जाटव को क्लास में पढ़ाई के दौरान तेज़ प्यास लगी
उसने… pic.twitter.com/2iS6ILMaOG
— Sanju (@SanjuKu79832010) July 30, 2026
Also Read: मानव तस्करी से बाल श्रम तक, शोषण के खिलाफ कानून की ढाल हैं Article 23 and 24
पिता ने शिक्षक के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित छात्र के साथ ये घटना 27 जुलाई को घटित हुई थी, जिसके बाद 28 जुलाई को उसके पिता राज जाटव ने स्थनीय थाने जाकर पुलिस में शिक्षक लोकेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पिता ने ये भी आरोप लगाया कि कक्षा में कई बच्चे थे और उनके सामने ही शिक्षक ने बच्चे को जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले की तुरंत जांच शुरू कर दी है, हालांकि दो दिनों से ज्यादा बीतने के बाद भी अभी तक न तो शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है और न ही स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई बयान आया है। वहीं छात्र इस घटना के बाद से काफी सदमे में है, अब देखना ये होगा कि क्या वाकई में इस मामले में जांच हो भी रही है या मामला अंदर ही अंदर रफा दफा हो चुका है।



