MP news: शालिग्राम गर्ग पर फिर लगे गंभीर आरोप, पीड़ित किसान मोतीलाल कुशवाहा की हालत नाजुक

Indore NewsDalit Woman Die
Source: Google

MP news: हाल ही में मध्य प्रदेश (MP) के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) से चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुशवाहा समाज से आने वाले एक दलित  किसान मोतीलाल कुशवाहा की जमीन हड़पने के लिए बाघेश्वर धाम प्रमुख कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Storyteller Dhirendra Krishna Shastri) के भाई शालिग्राम गर्ग और उसके साथियो ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण उनकी हालत काफी गंभीर बन गयी है।

और पढ़े: संविधान सभा से संसद तक, Babasaheb Ambedkar की वो बहस जिसने इतिहास बदल दिया

दिनदहाड़े दलित किसान पर चलायी गोली

दलितों पर हमले, उनके साथ मारपीट, उन पर ज़ुल्म, उनकी ज़मीनों पर गैर-कानूनी कब्ज़ा, यह सब सदियों से चलता आ रहा है, जो इतने साल बीत जाने के बाद भी नहीं बदला है और आज भी दलितों की ज़मीन पर उसी तरह कब्ज़ा किया जा रहा है जैसे सालों पहले किया जाता था। जी हाँ, ऐसा ही एक मामला छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र (Rajnagar police station area) के कोड़ा गांव (Koda village) की है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकरी के मुतबिक किसान मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि उनकी जमीन को हड़पने के लिए काफी लंबे समय से शालिग्राम गर्ग उन्हे तंग कर रहा था, जिसके बाद किसान ने लिखित में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी.. जिससे गुस्साएं शालिग्राम गर्ग औऱ उसके साथियों ने मोतीलाल कुशवाहा पर दिनदहाड़े गोली चला दी। जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।

मोतीलाल कुशवाह को कानूनी सुरक्षा देने की भी मांग

वहीं इस मुद्दे पर भीम आर्मी चीफ ने मध्य प्रदेश सरकार को घेरा है तो वहीं मध्य प्रदेश भीम आर्मी (Bhim army) के स्टेट प्रेसीडेंट सुनील आस्तेय (State President Sunil Astey) ने भी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया और उसके खिलाफ NSA सहित कठोर कार्रवाई पर फैसला नहीं लिया गया..तो भीम आर्मी बड़ा लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी। वहीं उन्होंने मोतीलाल कुशवाह को कानूनी सुरक्षा देने की भी मांग की है।

रसूख के कारण शालिग्राम पर कोई कार्यवाही नहीं हुई

बता दे कि शालिग्राम गर्ग पर अभी कुछ वक्त पहले भी एक दलित शादी में घुस कर हंगामा करने औऱ महिलाओं के साथ अभ्रदता करने का मामला सामने आया था, लेकिन रसूख के कारण उस वक्त उस पर कोई कार्य़वाई नहीं हुई थी, अब देखना ये होगा कि अब भी दलित परिवार को न्याय मिलेगा या ये मामला भी रफा दफा हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *