Hyderabad: दलित इन्फ्लुएंसर ने हिंदुत्ववादी क्रिएटर टीडी राकेश शर्मा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Caste Discrimination, Sonbhadra News
Source: Google

Hyderabad: हाल ही में तेलंगाना के हैदराबाद से चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दलित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस ने हिंदुत्ववादी कंटेंट क्रिएटर टीडी राकेश शर्मा के खिलाफ जातिगत अपमान, मानसिक प्रताड़ना, और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इतना ही नहीं उसका सोशल मीडिया अकाउंट ससपेंड करने की मांग भी की है।

Also read: AMBEDKAR की ट्रेन यात्रा का वो किस्सा, जब जाति-धर्म के बंधनों से ऊपर उठी इंसानियत!

दलित इंफ्लूएंसर को प्रताड़ित किया गया

दलितों के साथ बेइज्ज़ती और ज़ुल्म आज इतने आम हो गए हैं कि दलित किसी भी पद पर हो, मनुवादी सोच वाले लोग उनका अपमान करते रहेंगे और उन्हें नीचा दिखाते रहेंगे। ऐसा ही मामला हैदराबाद से है। जहाँ, दलित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Dalit social media influencers) अजय कुमार (जिन्हें “रेडिकल अजय” के नाम से भी जाना जाता है) ने हिंदुत्व से जुड़े क्रिएटर टीडी राकेश शर्मा के खिलाफ पुलिस में ऑफिशियल शिकायत दर्ज कराई है। यह विवाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच तीखी बहस और कथित तौर पर आपत्तिजनक कमेंट्स के बाद शुरू हुआ।

Also Read: Top 5 Dalit news: यूपी से कर्नाटक और महाराष्ट्र तक दलित समाज की बड़ी खबरें

टीडी राकेश शर्मा के खिलाफ FIR

पीड़ित अजय कुमार, जो सोशल मीडिया पर”रेडिकल अजय के नाम से फेमस है, उसने पुंजागुट्टा पुलिस स्टेशन (Panjagutta police station) में टीडी राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कहा कि वो एक आंबेडकरवादी है और पीएम नरेंद्र मोदी और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को लेकर उसके अपने पॉलिटिकल व्यूज है, लेकिन उसके विचार टीडी राकेश को नापसंद आए और उसने लगातार पीड़ित को सोशल मीडिया पर ही तंग करना शुरू कर दिया।

पीड़ित की अपील जल्द ही एक्शन लिया जाये

यहां तक कि उसकी निजी जानकारी, उसके घर का पता, उसका फोन नंबर तक सार्वजनिक कर दिया गया। यहां तक कि राकेश ने उसपर टिप्पणी करते हुए कई आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए है। पीड़ित ने अपील की है इस मामले में जल्द से जल्द एक्शन लें, इस तरह के वीडियो से उसकी इमेज खराब हो रही है। वो मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान है।

उसके खिलाफ डाले गए वीडियो तुरंत हटाए जाएं और अकाउंट सस्पेंड किया जाएं। हैरान करने वाली बात तक ये है कि टीडी राकेश खुलकर पुलिस को चुनौती दे रहा है कि पुलिस भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकती है। आखिर इस हिम्मत के पीछे कौन है, जो सरेआम किसी की निजता को हनन करने के बाद भी उसके खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *