रामलीला मैदान के शुद्धिकरण विवाद ने पकड़ा तूल, भूपेश बघेल के बयान से और गरमाई सियासत – Haldwani Purification Row

Mallikarjun Kharge statement
Source: Google

Haldwani Purification Row: हाल ही में उत्तराखंड के हलद्वानी का एक मामला काफी गरमाया हुआ है, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद रामलीला मैदान का शुद्धिकरण प्रकरण, अब लगता है कि उत्तराखंड में बीजेपी की लुटिया डुबो सकता है। जी हां, कांग्रेस एक तरफ इसे बीजेपी का दलित को अपमान करने के लिए उठाया गया कदम बता रही है तो वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अब अपना बयान जारी किया है। इतना ही नहीं अब इस मुद्दे पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी सत्ता रूढ़ सरकार बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

और पढ़े: UP Crime: इस्लाम अपनाओ सारी सुख-सुविधाएं मिलेंगी, धर्म बदलने से इनकार करने पर दलित युवक पर हमला

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा मुझे अपमानित किया

उत्तराखंड के हल्द्वानी से खबर सामने आई है जहां रामलीला मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हिंदू संगठन द्वारा किया गया शुद्धिकरण का मामला अब राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। वही कांग्रेस एक तरफ इसे बीजेपी का दलित को अपमान करने के लिए उठाया गया कदम बता रही है तो वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अब अपना बयान जारी किया है। खड़गे ने कहा कि देश में अब दलितों के लिए कोई जगह नहीं है। बीजेपी धर्म के नाम पर सभी को बांट रहे है, उन्हें इस सारे प्रकरण से बेहद अपमानित महसूस हो रहा है। खड़गे ने आगे कहा कि मैने कभी भी अपने दलित होने का ढिंढोरा पीट कर सुरक्षा नहीं मांगी, लेकिन एक सार्वजनिक जगह पर जहां हर धर्म, हर जाति के व्यक्ति मौजूद थे, वहां विजय शंखनाद रैली के बाद ही शुद्धिकरण करने का क्या मतलब है। मुझे वाकई में ये एहसास कराया गया कि मैं अछूत हूँ।

हलद्वानी में शुद्धिकरण प्रकरण गरमाया

वहीं इस मुद्दे पर नगीना सांसद चंद्र शेखर आजाद भी जमकर बीजेपी पर भड़के। उन्होंने कहा कि ये सही नहीं हुआ.. भले ही हम सभी अलग अलग पार्टियों से है लेकिन जाति के नाम पर यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे, सरकार को जवाब देना पड़ेगा.. आखिर कब जाति के नाम पर हमें ये अपमान सहना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इन मुद्दे पर जवाब भी मांगा है। ये मामला अब पूरी तरह से राजनैतिक रंग ले चुका है.. ऐसे में देखना ये होगा कि कहीं ये शुद्धिकरण उत्तरखंड से बीजेपी को ही शुद्ध रूप से बाहर न निकाल दें.. ये तो 2027 के चुनावो के बाद पता चल ही जायेगा।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी बीजेपी पर साधा निशाना

इतना ही अब इस मामले में अब इस मुद्दे पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी बीजेपी सरकार कर तीखा प्रहार किया है। एक तरफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रायपुर में पदयात्रा निकाली गई तो वहीं बघेल ने जातिवादी मानसिकता को पालने वालों के खिलाफ बयान दिया है कि एसे लोगो को अनाज नहीं खाना चाहिए..क्या पता उगाने वाला दलित हो, क्या पता बेचने वाला दलित हो.. फिर उसका छुआ कैसे खा सकते है,, क्या तुम अशुद्ध नहीं हो गए..   किसी बस, ट्रेन पर मत बैठो हो सकता है कि कोई दलित तुमसे पहले बैठा हो.. तो जातिवादियों को तो रोज अपना शुद्धिकरण करना चाहिए। भूपेश बघेल के बयान से साफ है कि ये मामला इतनी आसानी से शांत होने वाला नहीं है.. अब देखना ये होगा कि कहीं इस मुद्दे से दलितों के मन में जगे विश्वास को डगमगा न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *