Chandrashekhar Azad: भीम आर्मी के चीफ और नगीना से MP चंद्रशेखर आज़ाद के बयानों और उसके बाद की घटनाओं ने अक्सर पॉलिटिकल और सोशल माहौल गरमा दिया है। चंद्रशेखर आज़ाद के विवादित बयान एक बार फिर सामने आए हैं, जिससे भीम आर्मी ने एक्शन की मांग की है।
और पढ़े: Madurai में जातिगत उत्पीड़न से तंग आकर दलित सफाई कर्मचारी ने उठाया खौफनाक कदम
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को धमकी
हाल के महीनों में चंद्रशेखर आज़ाद के बयानों और अलग-अलग मामलों में पुलिस एक्शन के खिलाफ़ तीखे विरोध प्रदर्शन हुए हैं। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद (Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad) को लेकर एक बार फिर खबर सामने आई है। दलितों के लिए उनकी लड़ाई और दलितों और पिछड़े वर्गों से मिल रहे सपोर्ट से गुस्साए एक गुंडे अभिषेक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर फिर से आज़ाद को टारगेट किया है। अभिषेक ठाकुर ने सीधे तौर पर कहा कि बुलंदशहर के एक आदमी ने आज़ाद पर गोली चलाई थी, लेकिन गोली सही जगह पर नहीं लगी, बस छूकर निकल गई। अगर सही जगह पर लगी होती, तो आज ऐसा तमाशा नहीं होता।
और पढ़े: Hapur के बदनौली में खूनी संघर्ष के बाद बड़ा एक्शन, SIT गठित और पुलिसकर्मी निलंबित
अभिषेक ठाकुर के बयान पर मचा हंगामा
अभिषेक ठाकुर के इस बयान से सोशल मीडिया (Social Media) पर बवाल मच गया है। बता दें कि 28 जून 2023 को सहारनपुर में दिल्ली से लौटते वक्त आजाद जब अपने एक साथ कार्यकर्ता से मिलने के लिए रुके थे तब वहां से निकलते वक्त उनकी फॉर्चूनर गाड़ी पर कई लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं जिसमें एक गोली आजाद की कमर को छू कर निकल गई थी। वहीं अभिषेक ठाकुर (Abhishek Thakur) के खिलाफ अब आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी (Azad Samaj Party and Bhim Army) ने मोर्चा खोल दिया है।
“मेरा बुलंदशहर का एक भाई था उसने चन्द्रशेखर आजाद रावण के ऊपर गोली चलाई जो सही जगह नहीं लगी। अगर उस दिन चल जाती तो आज तमाशा नहीं होता”
अभिषेक ठाकुर नामक यह गुंडा खुलेआम कैमरे के सामने @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद के ऊपर इसके भाई द्वारा गोली चलाए जाने की बात करते हुए धमका रहा है… pic.twitter.com/4Of7AfvhRp
— Priyanshu Kumar (@priyanshu__63) September 6, 2026
कार्यकर्ताओं में बेहद रोष
वो एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को सीधे धमकी दे रहा है लेकिन पुलिस उसके खिलाफ कार्यवाही करने से क्यों कर डर रही है, इसे लेकर कार्यकर्ताओं में बेहद रोष है। अब देखना ये होगा कि प्रशासन का क्या रवैया होता है। क्या अभिषेक ठाकुर सलाखों के पीछे जाएगा। वैसे आपको क्या लगता है कि आखिर किसकी शय पर ये इस तरह के धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल मीडिया के सामने करते है।



