Urmila Sanawar: हाल ही में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की कथित एक्स गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी को लेकर एक ममला समन आया है। जहाँ उर्मिला सनावर ने रविवार को अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और नगीना के सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के समर्थन में बयान जारी किया। इतना ही नहीं उन्होंने रोहिणी के हालिया बयानों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निजी विवाद को सार्वजनिक दायरे में लाकर दलित समुदाय को बांटने की कोशिश की जा रही है।
रोहिणी घावरी के बयानों पर भड़कीं उर्मिला सनावर
पिछले काफ़ी समय से चंद्रशेखर आज़ाद की कथित एक्स-गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी उन पर कई बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं। वह भारत भी लौट आई हैं; भारत आने के बाद से ही वह अलग-अलग मंचों पर आज़ाद की छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं, जबकि आज़ाद हमेशा की तरह शांत बने हुए हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस उर्मिला सनावर (Urmila Sanawar) ने घावरी के हमलों का जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि जब रोहिणी ने पहली बार आज़ाद के खिलाफ बयान दिए थे, तब वह खुद घावरी के समर्थन में खड़ी हुई थीं। उस समय नगीना, पातेपुर और सहारनपुर में आज़ाद के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए थे।
और पढ़े: Top 5 Dalit news: रोहिणी घावरी विवाद से SC/ST Act तक, दिल्ली-झारखंड में भी बवाल!
रोहिणी घावरी पर लगाया आरोप
क्योंकि ये मामला तब तक निजी था लेकिन अब घावरी अपने बयानों से समाज में बंटवारा कर रही है। दलित समाज को अलग-अलग जातियों में बांट कर वो अब अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रही है। वाल्मीकि, आंबेडकर जैसे लोगों ने समाज को एकजुट करने की कोशिश की थी लेकिन घावरी इसे बाँट रही है, जो सरासर गलत है। सच तो ये है कि जातीय विभाजन की राजनीति से दलित समाज कमजोर हो रहा है।
घावरी को खुद आरक्षण का लाभ मिला था, लेकिन अब वो उसी आरक्षण को खत्म करने वाले के साथ खड़ी है। घावरी और आजाद के बीच जो भी हुआ उसके लिए वो कोर्ट जाए, लेकिन इसका राजनीतिकरण करके वो समाज में बंटवारा कर रही है। हैरानी की बात है कि खुद अभिनेत्री ने घावरी के लिए आवाज उठाई थी लेकिन घावरी ने एक बार भी उनके लिए कुछ नहीं कहा। उर्मिला सनावर के इन बयानों के बाद घावरी को लेकर लोगों की क्या प्रतिक्रिया होती है वो देखने वाली बात होगी।


![Rampur Rape case, Dalit] girl rape](https://bheemsena.com/wp-content/uploads/2025/04/Rampur-Rape-case.webp)
