BJP MLA controversy:हाल ही में दिल्ली के मुंडका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां BJP MLA गजेंद्र दराल पर कंझावला वार्ड नंबर 32 के दलित मंडल प्रेसिडेंट सुनील कुमार लुक्खर पर जातिसूचक गालियां देने और रात भर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगा है। इससे एक बार फिर राजनीतिक बवाल मच गया है।
Also Read: रोहिणी घावरी पर Urmila Sanawar का पलटवार, बोलीं- दलित समाज को बांटने की हो रही कोशिश?
आप विधायक का बीजेपी विधायक को लेकर बड़ा खुलासा
हालिया मामला राजधानी दिल्ली से है, जहां बीजेपी विधायक द्वारा बीजेपी के ही दलित मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार को घर बुला कर बंधक बनाने, उनके साथ मारपीट करने और जातिवादी गालियां देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल आम आदमी पार्टी विधायक कुलदीप कुमार ने बीजेपी विधायक गजेंद्र दराल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में तो उनके अपने ही लोग सुरक्षित नहीं है, तो भला वो दलित जनता की कहां से सुरक्षा करेंगे।
बीजेपी विधायक गजेंद्र दराल के खिलाफ मामला दर्ज
जब वो दलित मंडल के साथ ऐसा व्यावहार कर सकते है तो आम जनता को लेकर उनकी मानसिकता कैसी होगी, उसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। सच तो ये है कि बीजेपी में दलित होना सबसे बड़ा अपराध है। उन्होंने बीजेपी विधायक गजेंद्र दराल के खिलाफ मामला दर्ज करने और तुरंत निलंबित करने की मांग की है। बताते चले कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया
वहीं आप विधायक ने खुद ये जानकारी दी कि मंडल अध्यक्ष को कराला गांव स्थित सुनील कुमार को 10 सितंबर 2026 की शाम को वोटर लिस्ट से जुड़ी मीटिंग के बहाने दीपक माथुर के कार्यालय आने को कहा था, जहां उनकी मां बहन को गालियां दी गई,., उन्हें अपमानित किया गया औऱ सारी रात नंगा करके पीटा गया था। वही इस घटना को लेकर आम आदमी के नेताओ ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि घटना के कई दिन बाद भी कंझावला पुलिस स्टेशन में SC/ST एक्ट और गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज नहीं की गई है और पुलिस पीड़ित परिवार को परेशान कर रही है।
इस बीच, AAP और कांग्रेस नेताओं ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP के दिल्ली आने के बाद यहां भी जातिवाद फैल गया है। वह दलित और वाल्मीकि समुदाय के लोगों को कमजोर समझते हैं और अपनी मर्जी से काम करते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या दिल्ली भी जातिवादियों का अड्डा बनता जा रहा है और AAP MLA के इस खुलासे पर BJP क्या रिएक्शन देगी। वही इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी में गजेंद्र दराल को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।



