Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर आजाद की बढ़ी मुश्किलें? कथित एक्स-गर्लफ्रेंड ने वीडियो जारी कर किया बड़ा खुलासा

Chandrashekar Azad
Source: Google

Chandrashekhar Azad: हल ही में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद से जुड़ी एक खबरें सामने आई है जहाँ। उनकी कथित गर्लफ्रेंड रोहिणी गवारी से जुड़ी है, जिन्होंने एक बार फिर चंद्रशेखर आज़ाद पर निशाना साधा है और सोशल मीडिया पर लम्बा सा पोस्ट भी शेयर किया है।

और पढ़े: Jignesh Mevani Statement: केवल अन्याय के विरुद्ध नहीं, रोटी-कपड़ा-मकान और हक की लड़ाई भी है जरूरी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद से जुड़ी खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं; हालाँकि, इस समय सुर्खियों में छाई एक खास खबर उनकी कथित गर्लफ्रेंड रोहिणी गवारी से जुड़ी है, जिन्होंने एक बार फिर चंद्रशेखर आज़ाद पर निशाना साधा है। जी हाँ, भीम आर्मी चीफ चंद्र शेखर आजाद की एक्स गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी को लेकर है, जैसे जैसे 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे रेहिणी घावरी भी आजाद पर हमलावर हो रही है। रोहिणी घावरी ने काफी लंबे समय के बाद फिर से आजाद और अपनी वीडियो कॉल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है।

सोशल मीडिया लिखा पोस्ट

जिसके साथ एक लंबा पोस्ट करके आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर लड़की सफल है तो उसे ऐसे इंसान का साथ नहीं देना चाहिए जो जो संघर्ष कर रहा हो बुरे वक्त में हो ..क्योंकि जैसे ही उसका अच्छा समय आयेगा. सबसे पहले वो तुम्हें ही साइड कर देगा। ऐसे लोग केवल आपका इस्तेमाल करते है सक्सेस होने के लिए..लेकिन आपकी जिंदगी हमेशा के लिए खराब हो जाती है। बता दे कि घावरी ने पहले भी कई ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर डाले है जिसके कारण आजाद ट्रोल भी हो चुके है।

और पढ़े: Top 5 Dalit news: जिग्नेश मेवाणी की अपील जल, जंगल, जमीन और शिक्षा के मुद्दों पर एकजुट हो जनता

घावरी के तमाम आरोप

वहीं वीडियो में घावरी ने गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है, जिसमें वो उनकी कथित बेटा कह कर उन पर तंज कसते हुए कह रही है कि वो भी देखे कि उनका बेटा क्या गुल खिला रहा है, जिसे असल में अमित शाह बचाने की कोशिश कर रहे है। हालांकि घावरी के तमाम आरोपो के बाद भी न तो आजाद ने और न ही अमित शाह ने कोई प्रतिक्रिया दी है। अब देखना ये होगा कि इस तरह के वीडियोज सामने आने के बाद आजाद के करियर पर क्या असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *