UP Crime: हाल ही में उत्तर प्रदेश के झाँसी से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक दलित युवक को कुछ दबंगों ने घेर कर बेल्ट से बेहरहमी से पीटा इतना ही नहीं जब उसने इस बात विरोध करने पर उसको जातिसूचक गलिया देकर अपमानित किया। जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Also Read: Top 5 Dalit News: दलितों से जुड़ी 5 बड़ी घटनाएं, छुआछूत और भेदभाव पर फिर उठे सवाल
दलित युवक को दबंगों ने बेल्ट से पीटा
उत्तर प्रदेश के झाँसी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था और इंसानियत दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के मुताबिक, एक दलित युवक के साथ कुछ दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि उसे बेल्टों से पीटा गया, जातिसूचक शब्द कहे गए और हद तो तब हो गई जब पीड़ित के मुताबिक उसे अमानवीय तरीके से पेशाब पिलाने का दबाव बनाया गया…वायरल वीडियो में कुछ युवक कथित तौर पर नारे लगाते दिख रहे हैं।
पुलिस मामले की जाँच में जुटी
दरअसल, पीड़ित दलित युवक उत्तर प्रदेश के झांसी ज़िले के मऊरानीपुर इलाके का रहने वाला है। पीड़ित का दावा है कि ये आरोपी ‘बाबा 302’ नाम का एक गैंग चलाते हैं। जिसका मकसद इलाके में दहशत फैलाना और लोगों के साथ मारपीट करना है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। वही कुछ लोग ये भी नारे लगा रहे है कि “विकास और आदित्य ठाकुर पिता समान हैं… उन पर हाथ उठाना पाप है”। वीडियो सामने आने के बाद इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है।
विकास और आदित्य ठाकुर बाप है..हाथ उठाना
पाप है…!यूपी के झांसी जिले में दलित युवक को बेल्टों से पीटा गया..उसे लोटे में भरकर पेशा-ब पिलाया गया..!
इतना ही नहीं बेखौफ अपराधियों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया…!पीड़ित कहता है कि –
एक दर्जन से अधिक दबंग टाइप लोग मिलकर बाबा… pic.twitter.com/fpOpaIasOQ— Rahul Saini (@JtrahulSaini) August 11, 2026
दलित सुरक्षा पर उठे सवाल
वही इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर इन अपराधियों में कानून का डर क्यों नहीं था। दलित सुरक्षा और पुलिस के नियंत्रण को लेकर भी लोग अब प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की सच्चाई और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान में जुटी है। अगर आरोप सच साबित होते हैं, तो इन दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होना बेहद ज़रूरी है। इसके अलवा पुलिस ने पीड़ित युवक हर संभव है मदद का आश्वासन दिया है साथ ही कहा कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।



