Rohini Ghavari statement: रोहिणी घावरी, जो हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुई हैं, काफी समय से चंद्रशेखर आज़ाद पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। कभी वह उन्हें BJP का एजेंट बताती हैं, तो कभी कुछ और। वही इस बार भी वो चंद्रशेखर पर तंज कसने से चुकी नहीं है।
और पढ़े: Lucknow news: इलाज के बहाने दलित छात्रा से दुष्कर्म, डिप्टी सीएम पाठक का एक्शन अस्पताल होगा सील
रोहिणी घावरी ने आजाद को कहा बीजेपी का दलाल
भीम आर्मी प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद (रावण) (MP Chandrashekhar Azad (Ravan)) तथा PhD शोधार्थी डॉ. रोहिणी घावरी (Dr. Rohini Ghavari) के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वही आजाद पर संगीन और घिनौने आरोप लगा कर फेमस होने वाली उनकी कथित एक्स प्रेमिका रोहिणी घावरी को लेकर है। जो अब तक आजाद को बीजेपी का प्यादा बोल रही थी, अमित शाह का बेटा बोल रही थी, लेकिन अब बीजेपी के प्रति अपनी नफरत को खुल कर जाहिर कर चुकी है। घावरी ने कहा कि वो बीजेपी (BJP)से तब से ही नफरत करती है जब उन्हें पुलिस स्टेशन के बाहर 10 घंटे इंतजार करना पड़ा, ये बीजेपी के इशारों पर किया गया था।
मुझे बीजेपी से उसी दिन नफ़रत हो गई थी जब मैं 10 घंटे दिल्ली पुलिस स्टेशन में बैठ के आई लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी !!
देश का क़ानून इनकी जेब में है एक दलाल को बचाने में लग गई बीजेपी !!
बीजेपी हटाओं देश बचाओं 🙏
— Dr Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) May 22, 2026
और पढ़े: Rajasthan के सीकर में NEET विवाद के बीच दलित छात्र प्रदीप मेघवाल ने की आत्महत्या
आजाद को लेकर वो अक्सर विवाददित टिप्पणी
जो कि एक दलाल को बचाने में लगी है, देश का कानून बीजेपी के हाथों में है, बीजेपी हटाओ. देश बचाओ.. घावरी ने आजाद को दलाल कहा है जिसे बीजेपी बचा रही है, ताकि वो दलितों के वोटों पर बीजेपी के लिए सेंध लगा सकें, लेकिन जैसे ही बीजेपी जायेगी, आजाद बच नहीं सकेंगे। बता दें कि आजाद को लेकर वो अक्सर विवाददित टिप्पणी करती रहती है, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घावरी ने सपा का साथ देकर आजाद से अपनी दुश्मनी का ऐलान भी कर दिया है। अब देखना ये होगा कि क्या घावरी के इन आरोपो का विधानसभा चुनावों पर कोई पड़ेगा.. या सपा को रोहिणी घावरी से हाथ मिलाने में कोई फायदा होगा।



