Bihar Crime: बाउंड्री में अवैध प्रवेश का विरोध करने पर परिवार पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bihar Crime, Caste Discriminant
Source: Google

Bihar Crime news: हाल ही में बिहार के उन्नाव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। जहाँ, ऊंची जाति के लोगों ने एक छोटे से झगड़े में एक दलित परिवार पर उनके घर में हमला कर दिया। जब आरोपियों का मन इतने से भी शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने पीड़ित परिवार को जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

और पढ़े: यूपी में जंगलराज नगीना सांसद को मारने की धमकी, करणी सेना के अधिकारी ने मथुरा न जाने की दी चेतावनी

दबंगों ने दलित परिवार के साथ मारपीट

क्या देश में सभी कानून और नियम पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं? क्या दलितों के लिए अब कोई सुरक्षा ही नहीं बची है, या फिर दबंगों को अब पूरी तरह से बेखौफ होकर घूमने की आदत पड़ गई है? जी हां, ऐसा ही  मामला बिहार (Bihar) के उन्नाव (Unnao) से है, जहां दलितों को आज भी अपना घर औऱ जमीन हासिल करते हुए देखना कुछ जातिवादियों के लिए आंखो की किरकिरी है। ताजा मामला उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के बौरीखेड़ा गांव (Baurikhera village in the Bihar Police Station area) का है, जहां दलित परिवार ने दबंगो को अपने ही घर की बाउंड्री फांदकर जाने से इंकार क्या किया, जातिवादी दबंगो ने पूरे परिवार को बुरी तरह से पीटा।

और पढ़े: Gujarat: साबरकांठा के रूपल गांव में दबंगों के खौफ से डरा दलित समाज, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लगाई न्याय की गुहार

लाठी डंडे लेकर दबंग जबरन घर में घुसे

बौरीखेड़ा निवासी सीता देवी पत्नी संतोष कुमार गौतम ने पुलिस को बताया कि गांव के ही संतोष पाल, सत्येंद्र पाल, शिवम पाल और श्री अक्सर उनके घर की बाउंड्री को अवैध रूप से जबरन फांद कर आते जाते थे, जिसका दलित परिवार ने कई बार विरोध भी किया, लेकिन जब उन लोगो ने इसकी शिकायत करने की चेतावनी दी तो चारो दबंग भड़क गए और  28 मई 2026 की सुबह 7:00 बजे लाठी डंडे लेकर उनके घर में जबरन घुस गए और जातिसूचक गालियां देते हुए पीड़िता को बुरी तरह से बाल पकड़ कर पीटना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों ने आते ही उनके बाल पकड़कर घसीटा और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।

जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

जब घर के लोग बचाने आये तो उन्हे भी बुरी तरह से पीटा… वहीं मारपीट के बाद उन लोगो ने धमकी दी कि वो दुबारा दिखे तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरु कर दी है वहीं थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि घायलो को अस्पताल भेजा गया है, आरोपियों की तलाश जारी है.. जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हैरानी की बात है कि अपने ही घर में आने से रोकने के लिए दलित परिवार को ये सजा मिली है.. तो भला वो कहां सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *