Tamilnadu: विल्लुपुरम में दलित पत्रकार से मारपीट का मुख्य आरोपी अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार

Tamil nadu news
Source: Google

Tamilnadu: पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु में दलितों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालिया मामला भी तमिलनाडु (Tamilnadu) के विल्लुपुरम (Villupuram) से है, जहां एक दलित पत्रकार पर पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मनुवादी आतंकियो ने हिंसक झगड़ा किया औऱ उसके परिवार पर बुरी तरह से हमला किया था, जिसमें एक गर्भवति महिला भी थी। लेकिन हैरानी की बात है कि मामला दर्ज कराने के बाद भी मुख्य आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहा है।

Also Read: Raebareli News: मेवालाल पासी के परिजनों को मिली बड़ी सहायता, प्रशासन ने थमाया ₹1 लाख का चेक और आवासीय पट्टा

दबंगों ने दलित पत्रकार के साथ मारपीट

दरअसल, ये मामला विल्लुपुरम (Villupuram) के पास में सीतामुर गांव (Sitapur village) का है, जहां 22 जून को एक निजी मीडिया चैनल (Media Channel) में रिपोर्टर और उसके परिवार पर जातिगत हमला किया गया था, लेकिन पुलिस 15 दिन से भी ज्यादा बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी को बचा रही है।

Also Read: Madhya Pradesh में नहीं थम रहे दलितों पर अत्याचार, रिपोर्ट ने खोली सागर और ग्वालियर की हकीकत

हमलावरो ने किया पूरे परिवार पर हमला

पीड़िता ने बताया कि ये रंजिश 2023 में शुरु हुई जब पीड़िता के घर से 2 बाइक चोरी हो गई थी, उसने दो संदिग्ध भाई ई. रघु और ई. अंबु पर शक जताया था, जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ शुरु की तो पता चला कि दोनो बाइक चोरी मामले मं काफी सक्रिय है औऱ दोनो के पास से 15 बाइक और दो ट्रैक्टर बरामद  किये थे, मगर पीड़िता प्रिया की बाइक नहीं मिली। लेकिन करीब 3 साल बीतने के बाद अचानक 22 जून को  ई. अंबु  और प्राइवेट इंश्योरेंस एजेंट के बीच प्रिया के घर के बाहर उसके भाई की एस संजू  से कहासुनी शुरु कर दी।

वही दुकान पर मौजूद उसके भाई एस. संजू (31) ने उन दोनों से वहां से हटने और दुकान के पास लड़ाई न करने के लिए कहा, तो वो लोग तब चले गए लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से वो अपने कई साथियों के साथ आया और एस संजू को जातिसूचक गालियां देना लगा। जब पीड़ित परिवार ने उनका विरोध किया तो हमलावरो ने सब पर हमला कर दिया। जब ये शोर सुनकर मेरी बीवी और मेरी माँ बहर आई और उन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की। तो उन लोगो ने महिलाओ को जातिसूचक गलिया देते हुए अपमानित किया इतना ही नहीं उन्होंने मेरी माँ की साड़ी फाड़ दी और मेरी बीवी को चप्पल मारी और धक्का दिया।

सीसीटीवी में हुआ मामला रिकॉर्ड

ये पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में record हुई है। 23 जून को अरकंदनल्लूर पुलिस स्टेशन (Arakandanallur Police Station) में शिकायत दर्ज कराई थी तो पुलिस ने आनन फानन में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी रघु, अंबु फरार है, जिसमें पुलिस की मिली भगत भी शामिल है। पीड़ित परिवार के इस खुलासे के बाद ये तो साफ हो गया कि पुलिस लापहवाही कर रही है, ऐसे में उन्हें न्याय मिलने के आसार भी कम नजर आ रहे है। ऐसे में देखना ये होगा कि मामला मीडिया में आने के बाद क्या रंग लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *